यूपी एसटीएफ और प्रयागराज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अतीक अहमद गैंग के शूटर असाद कालिया को गिरफ्तार कर लिया है। असाद कालिया न केवल अतीक अहमद, बल्कि शाइस्ता परवीन का भी बहुत खास था। उसे शाइस्ता का राइट हैंड बताया जाता है। अतीक की पत्नी उसे अपना छठा बेटा मानती थी। शाइस्ता परवीन फरार है। उसकी विभिन्न राज्यों में सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
एसओजी ने अतीक अहमद के खास गुर्गे को धूमनगंज और पूरामुफ्ती पुलिस के साथ घेरकर दबोचा। उसके दो और साथी भी पकड़े गए हैं। उससे तमाम घटनाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है।
दिसंबर 2021 से अब तक असाद के खिलाफ धमकाने और रंगदारी मांगने के चार मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। असाद की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पिछले दिनों एक वीडियो भी 2019 का प्रसारित हुआ था जिसमे असाद एक व्यक्ति के घर पर अपने साथियों संग जाकर गेट से धमकाता और ईट फेंकता है। वह अतीक के जमीन का कारोबार देख रहा था।
डीसीपी नगर दीपक ने बताया कि असाद को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। उसकी निशानदेही पर असलहे भी बरामद किए जाने का प्रयास हो रहा है।
- ताज से आगे की सोच: ‘आगरा बियॉन्ड ताज’ में विशेषज्ञों ने खींचा भविष्य का खाका, अध्यात्म और विरासत का होगा संगम - February 24, 2026
- Agra News: हाथियों की सेहत संवारेंगे दुनिया भर के विशेषज्ञ, वाइल्डलाइफ एसओएस की पांच दिवसीय इंटरनेशनल वर्कशॉप शुरू - February 24, 2026
- शंकराचार्य का ‘फोटो’ धमाका: IPS अजय पाल और आशुतोष की केक काटते तस्वीर दिखाई, महाराज बोले- AI जनरेटेड है - February 24, 2026