नई दिल्ली। दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने अपना उत्तराधिकारी चुन लिया है. वह अपने बेटे और नायब इमाम सैयद उसामा शाबान बुखारी को अगला शाही इमाम नियुक्त करने वाले हैं. शाबान बुखारी ऐतिहासिक जामा मस्जिद के 14वें शाही इमाम बनेंगे. 25 फरवरी को उनकी दस्तारबंदी के लिए तमाम नामचीन हस्तियों को न्योता पहुंच गया है.
अहमद बुखारी ने अपने न्योते में लिखा है कि शाही इमाम के अपने बेटे को उत्तराधिकारी बनाने की रवायत रही है. सदियों पुरानी परंपरा निभाते हुए अहमद बुखारी अपने बेटे के सिर पर इमामत की पगड़ी बांधेंगे. हालांकि, अभी इमामत का जिम्मा अहमद बुखारी के कंधों पर ही रहेगा.
सैयद उसामा शाबान बुखारी दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद के अगले शाही इमाम होंगे. उनकी दस्तारबंदी 25 फरवरी को ईशा की नमाज के बाद होगी.
17वीं सदी में बनकर तैयार हुई जामा मस्जिद का निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां ने करवाया था. पहले इमाम सैयद अब्दुल गफूर शाह बुखारी ने मस्जिद का उद्घाटन किया. बुखारी खानदान दावा करता है कि शाहजहां ने कहा था कि जामा मस्जिद की इमामत हमेशा पहले इमाम के परिवार में ही रहेगी.
– एजेंसी
- यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सीएम योगी के खिलाफ सिविल कोर्ट में दायर किया मानहानि का मुकदमा, अयोध्या के मछली भोज विवाद से जुड़ा है मामला - September 1, 2026
- आगरा में पारिवारिक विवाद के बाद खौफनाक कदम: पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को रेलवे ट्रैक पर लेटाया; पुलिस की सूझबूझ से बची चार जिंदगियां - September 1, 2026
- आगरा सेंट्रल जेल की हाई सिक्योरिटी सेल में कैदी ने कसा फंदा: एनडीपीएस के मामले में 8 साल से बंद है आरोपी, प्रशासन ने बताया ‘आत्महत्या का नाटक’ - September 1, 2026