लोकसभा चुनाव 2024 से पहले हरियाणा सरकार जय किसान, जय जवान का नारा बुलंद करते हुए नजर आ रही है। हरियाणा सरकार ने बजट पेश करते हुए युद्धक स्थिति में शहीद होने वाले सैनिकों को एक करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर ने शुक्रवार को बजट घोषणा करते हुए कहा कि यह अनुग्रह राशि भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना, भारतीय नौसेना, सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल, भारतीय तिब्बत सीमा बल सहित सभी रक्षा और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को दी जाएगी।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर ने शुक्रवार को बजट घोषणा करते हुए कहा कि सशस्त्र बलों में और अधिकाधिक अधिकारियों और जवानों की भागीदारी बढ़ाने के लिए हरियाणा के निवासियों को रक्षा और अर्धसैनिक सेवाओं में सेवा के लिए तैयार करने के लिए राज्य में 3 सशस्त्र बल तैयारी संस्थान स्थापित किए जाएंगे। गौरतलब है कि राजस्थान, पंजाब और हरियाणा से अधिकाधिक युवा सुरक्षाबलों में शामिल होते आए हैं।
हरियाणा सरकार सैनिकों की शहादत पर पहले 50 लाख रुपए प्रदान करती थी। अब इसे बढ़ाकर एक करोड़ किया जा रहा है। पंजाब और दिल्ली में पहले से ही राशि बढ़ाकर एक करोड़ कर दी गई है।
-एजेंसी
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देर रात 34 IAS अधिकारियों के तबादले, 14 जिलों के बदले गए जिलाधिकारी - September 22, 2026
- श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम: आगरा के रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर में आयोजित हुआ भव्य पौष पत्री भंडारा, उमड़े श्रद्धालु - September 22, 2026
- आगरा रामलीला मैदान का निरीक्षण: टूटा मंच, फैली गंदगी और नहीं हटीं झोपड़ियां; महापौर हेमलता दिवाकर ने दिए तीन-चार दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश - September 21, 2026