पुलिस ने मारा छापा, 2 युवतियां समेत 5 गिरफ्तार
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पुलिस ने 3 युवतियों समेत 5 लोगों को अरेस्ट किया है। बताया गया कि कविनगर थाने के पास ही सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने महिला संचालक समेत 3 युवतियों और 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। महिला ने यह कोठी 10 दिन पहले ही किराये पर ली थी। पुलिस के अनुसार, पिछले 2 दिनों से कोठी में रैकेट चलाया जा रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कोठी से कपड़े, आपत्तिजनक सामग्री और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार दोपहर सूचना मिली थी कि कविनगर थाने के बराबर वाली कोठी में सेक्स रैकेट चल रहा है। कविनगर और महिला थाने की पुलिस ने छापेमारी की तो सूचना सही मिली। इस दौरान संचालिका, 2 युवतियां और 2 ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि संचालिका पहले से यह काम कर रही थी और बड़े स्तर पर काम करने के लिए उसने कोठी किराये पर ली थी। आरोपी महिला के संपर्क में कई और युवतियां भी थीं, जिनके जरिए उसने रैकेट शुरू किया था।
कोठी मालिक बाहर रहते हैं, संचालिका ने ब्रोकर की मदद से परिवार के साथ रहने की बात बताकर 20 हजार रुपये महीने कोठी ली थी। पुलिस के अनुसार, महिला वॉट्सऐप के जरिए रैकेट चलाती थी। ग्राहकों को वॉट्सऐप पर युवतियों के फोटो भेजे जाते थे और ऑनलाइन पेमेंट ली जाती थी। पेमेंट होने के बाद बताए गए स्थान पर युवती पहुंच जाती थी। रैकेट से जुड़ी युवतियां घर पर नौकरी पर जाने की बात कहकर निकलती थीं। पुलिस ने 20 हजार रुपये का लेनदेन दी पकड़ा है।
- अखिलेश यादव का सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर तीखा तंज: बोले- ‘स्टूल से कुर्सी पर तो बैठा दिया, पर हाथ उठाने की इजाजत नहीं दी’ - October 8, 2026
- संभल में अनोखी अंतिम यात्रा: 15 किलोमीटर लंबी शव यात्रा में सबसे आगे चले पालतू हाथी ‘मोहन’ और ‘परमा’, वीडियो हुआ वायरल - October 8, 2026
- वाराणसी दौरा: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में टेका मत्था, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी रहे मौजूद - October 8, 2026