आगरा: थाना डौकी क्षेत्र में एक महीने पहले ज्वेलर्स दंपत्ति से हुई लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने “मिर्ची गैंग” के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने वारदात के दौरान दंपत्ति की आंखों में मिर्ची डालकर लाखों रुपये के आभूषण लूट लिए थे।
डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनमोहन वर्मा निवासी डौकी और सूरज वर्मा निवासी फिरोजाबाद के रूप में हुई है। दोनों जीजा-साले हैं और इन्होंने मिलकर इस वारदात की साजिश रची थी।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गांव के ही एक युवक ने ज्वेलर्स की दुकान के पास बैठकर रेकी (निगरानी) की थी। इसके बाद दोनों आरोपियों ने बाहर से दो अन्य बदमाशों को बुलाया और 8 अक्टूबर की रात वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने घर में घुसकर ज्वेलर्स दंपत्ति की आंखों में मिर्ची झोंक दी और चांदी व पीली धातु के आभूषण लूटकर फरार हो गए।
छानबीन के दौरान पुलिस ने आरोपियों से एक अवैध तमंचा, एक मोटरसाइकिल और लूटे गए आभूषण बरामद किए हैं। वहीं, घटना में शामिल दो अन्य बदमाश अब भी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन कर लगातार दबिश दे रही है।
डौकी पुलिस के अनुसार, यह गिरोह पहले भी इसी तरीके से वारदातें कर चुका है और आंखों में मिर्ची डालकर लूट को अंजाम देना इनका “स्पेशल स्टाइल” है।
- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुर्सी जाने पर अजय राय की पहली प्रतिक्रिया, कहा— ‘राजनीति में पद आते-जाते रहते हैं, राहुल गांधी और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूँ’ - October 3, 2026
- जितिन गुलाटी का तेलुगु सिनेमा में धमाकेदार डेब्यू: प्रभास स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘फौजी’ की स्टार कास्ट में हुए शामिल - October 3, 2026
- संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर समरसता महोत्सव: जेन-जी और अल्फा पीढ़ी ने जानी संत रविदास की वाणी और जीवन-दर्शन - October 3, 2026