आगरा पुलिस कमिश्नर और डीसीपी सिटी के कार्यालय का पता अब बदल गया है। गुरुवार को पुलिस कमिश्नर प्रीतिंदर सिंह ने ट्रैफिक पुलिस लाइन में बने अपने नए कार्यालय में बैठना शुरू कर दिया है। डीसीपी सिटी भी अब से कलेक्ट्रेट स्थित नए कार्यालय पर बैठकर जनता की सुनवाई करेंगे।
एडीजी ने किया उद्घाटन
गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस लाइन में एडीजी राजीव कृष्ण ने पुलिस कमिश्नर प्रीतिंदर सिंह के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने ट्रैफिक कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। पुलिस कमिश्नर प्रीतिंदर सिंह ने कलेक्ट्रेट में बने डीसीपी सिटी के कार्यालय का उद्घाटन किया और निरीक्षण किया।
जिला मुख्यालय और ट्रैफिक पुलिस लाइन की बढ़ी रौनक
- बता दें की पुलिस कमिश्नरेट लागू होने के बाद कमिश्नर प्रीतिंदर सिंह पुलिस लाइन स्थित एडीजी आफिस में ही बैठ रहे थे और डीसीपी सिटी विकास कुमार हरीपर्वत थाने स्थित कार्यालय पर बैठ रहे थे। कमिश्नरेट लागू होने के बाद दोनों के नए कार्यालय बनाए जा रहे थे। जिला मुख्यालय में बने पुराने एसएसपी कार्यालय का जीर्णोद्धार किए जाने के अब अब वहां डीसीपी सिटी और डीसीपी वेस्ट का कार्यालय बनाया गया है।अधिकारियों के कार्यालय शुरू होने के बाद अब यहां रौनक दिखाई दे रही है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात, मेले से लापता हुई लड़की का शव पेड़ से लटका मिलने से मचा हड़कंप - September 14, 2026
- आगरा बेसिक शिक्षा विभाग में ट्रांसफर सूची को लेकर मचा हड़कंप, खंड शिक्षाधिकारी के पद पर दर्ज हो गया सहायक अध्यापक का नाम - September 14, 2026
- आगरा के बापू नगर में 60 वर्षों से बसे 200 से अधिक परिवारों पर मंडराया बेघर होने का खतरा, सिंचाई विभाग के नोटिस से मची खलबली - September 14, 2026