रूस ने एक बार फिर यूक्रेन की राजधानी कीव पर कई हमले किए हैं. रूसी सेना ने कीव पर हवाई हमलों की झड़ी लगा दी है. इसके बाद यूक्रेन ने पूरे देश में अलर्ट जारी कर दिया है.
हमलों के बीच कीव में रहने वाले यूक्रेन के लोग शरण लेने के लिए मेट्रो स्टेशन की ओर भागते दिखे. इस बीच यूक्रेन के पड़ोसी देश पोलैंड ने भी अपनी एयर फोर्स को सक्रिय कर दिया है.
पोलैंड ने अपनी सीमा से सटे यूक्रेनी शहर लवीव पर रूसी एयर स्ट्राइक के बाद अपने हवाई क्षेत्र की निगरानी काफी बढ़ा दी है.
कीव पर रूसी हमला सुबह पांच बजे शुरू हो गया था. यूक्रेन की सेना ने कहा है कि वो रूसी हवाई हमलों का पुरज़ोर जवाब दे रही है. शुक्रवार को भी रूस ने दर्जनों मिसाइलें दागी थीं.
इससे एक बांध बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था. बांध के टूटने से पनबिजली केंद्र बंद हो गया था और कई यूक्रेनी इलाकों में अंधेरा छा गया था.
-एजेंसी
- दशकों के शोषण और जंजीरों के दर्द से मुक्ति: 2014 में बचाए गए हाथी राजू की कहानी, अब पौष्टिक आहार और चिकित्सीय देखरेख में कट रहे दिन - October 19, 2026
- सीतापुर में 17 साल की शादी और दो बच्चों को छोड़कर फेसबुक प्रेमी के पास गई पत्नी, पति ने खुद कराई दोनों की शादी - October 19, 2026
- आगरा में ‘बड़ा आदमी बनकर लौटेंगे’ पत्र लिखकर घर से भागे थे तीन बच्चे; पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद - October 19, 2026