पूर्व एयरफोर्स चीफ आरकेएस भदौरिया ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। बीजेपी हेडक्वॉर्टर में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में वह बीजेपी में शामिल हुए। भदौरिया यूपी के रहने वाले हैं। उनके साथ ही तिरुपति के पूर्व सांसद और रिटायर्ड आईएएस बराप्रसाद राव भी बीजेपी में शामिल हुए।
पूर्व एयरफोर्स चीफ भदौरिया का स्वागत करते हुए विनोद तावड़े ने कहा कि उन्होंने एयरफोर्स में रहते हुए 4315 घंटे की फ्लाईंग की। इनकी खासियत यह है कि आत्मनिर्भर भारत का अभियान जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से चलाया गया उसमें इनकी सक्रियता रही।
अनुराग ठाकुर ने की तारीफ
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब मैं आपको और आप जैसे लोगों को वर्दी में देखता हूं तो बहुत प्रेरणा मिलती है। सुरक्षित भारत की कल्पना जब युवा करते हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ देखते हैं। विकसित भारत, सुरक्षित भारत मोदी के नेतृत्व में ही संभव है।
ठाकुर ने कहा कि देश को सुरक्षित बनाने के लिए आप जैसे (भदौरिया) लोगों ने लंबे वक्त सेवाएं दी हैं। वन रैंक वन पेंशन की मांग को पहले की सरकारों ने पूरा नहीं किया। मोदी ने 2014 में इसका वादा किया और वन रैंक वन पेंशन की मांग को पूरा भी किया।
ठाकुर ने कहा कि आर्टिकल 370 हटाकर जम्मू कश्मीर में शांति लाए हैं, वहां समृद्धता आई है। उन्होंने कहा कि पहले डिफेंस प्रोडक्शन ना के बराबर था लेकिन अब न सिर्फ प्रोडक्शन हो रहा है बल्कि एक्सपोर्ट भी हो रहा है।
बीजेपी नेताओं का धन्यवाद
पूर्व एयरफोर्स चीफ आरकेएस भदौरिया ने कहा कि मैं बीजेपी नेताओं को धन्यवाद देता हूं कि मुझे सदस्यता लेने का मौका दिया और मैं फिर से देश की सेवा कर सकूं। इस सरकार के नेतृत्व में जो काम हुए और जो कठोर कदम उठाए गए, भारतीय सेनाओं को सशक्त करने के लिए और आधुनिकीकरण के लिए जो कदम उठाए गए, उससे हमारी सेनाओं की क्षमता तो बढ़ी ही है साथ ही आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ा है। इसके जमीनी स्तर पर रिजल्ट दिखने भी शुरू हो गए हैं।
-एजेंसी
- दशकों के शोषण और जंजीरों के दर्द से मुक्ति: 2014 में बचाए गए हाथी राजू की कहानी, अब पौष्टिक आहार और चिकित्सीय देखरेख में कट रहे दिन - October 19, 2026
- सीतापुर में 17 साल की शादी और दो बच्चों को छोड़कर फेसबुक प्रेमी के पास गई पत्नी, पति ने खुद कराई दोनों की शादी - October 19, 2026
- आगरा में ‘बड़ा आदमी बनकर लौटेंगे’ पत्र लिखकर घर से भागे थे तीन बच्चे; पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद - October 19, 2026