अमेरिका ने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम के लिए ज़रूरी सामान मुहैया करवाने वाली चार कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है.
इनमें चीन की तीन और बेलारूस की एक कंपनी शामिल है. अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर प्रतिबंध के बारे में जानकारी दी.
बयान में कहा गया, ”चीन की जिन तीन कंपनियों पर प्रतिबंध लगे हैं उनके नाम शीआन लॉन्गडे टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड, तियानजिन क्रिएटिव सोर्स इंटरनेशनल ट्रेड कंपनी लिमिटेड और ग्रैनपेक्ट कंपनी लिमिटेड हैं. लारूस की मिन्स्क व्हील ट्रैक्टर प्लांट पर भी प्रतिबंध लगाया गया है.”
”इन कंपनियों ने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम के लिए ज़रूरी सामान की आपूर्ति की है. इन कंपनियों ने लंबी दूरी के मिसाइल प्रोग्राम के लिए सामान मुहैया करवाया है.”
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव का ऐतिहासिक विस्तार: शमशाबाद तक जाएगी भव्य रामबारात, शिव वाटिका में सजेगा जनक दरबार - September 30, 2026
- राहुल गांधी की तुलना अजमल कसाब से करना पड़ा भारी: रिटायर्ड IAF अधिकारी अनूप वर्मा के खिलाफ कांग्रेस सेवा दल ने दर्ज कराई साइबर शिकायत - September 30, 2026
- सपा के टिकट पर राज्यसभा जाएंगे धनराज नथवानी? जानिए कौन हैं अखिलेश के नए उम्मीदवार - September 30, 2026