इंडियन टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एबडेन की जोड़ी ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंच गयी है. रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एबडेन ने सेमीफाइनल में चेक गणराज्य के टॉमस मख़ाच और चीन के जैंग ज़िझेन को हराया. रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एबडेन ने तीन मैचों के सेट में टॉमस मख़ाच और जैंग ज़िझेन को 6-6, 3-6 और 7-6 (10-7) से हरा दिया. इससे पहले रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एबडेन की जोड़ी सेमीफाइनल जीतने के बाद मेंस डबल्स में वर्ल्ड नंबर-1 बन गई थी.
बोपन्ना-एबडेन ने क्वार्टरफाइनल में गोंजालेज-मोलटेनी को हराया था
गुरूवार को 44 वर्षीय रोहन बोपन्ना और मैट एबडेन ने क्वार्टरफाइनल मैच 6-4, 7-6 (7-5) से जीतकर सेमीफाइनल बनाई. वहीं, इस जीत के बाद रोहन बोपन्ना और मैट एबडेन मेंस डबल्स में वर्ल्ड नंबर-1 पर काबिज हो गए. ऑस्ट्रेलियन ओपन क्वार्टरफाइनल मैच में रोहन बोपन्ना और मैट एबडेन के सामने अर्जेन्टीना के मैक्सिमो गोंजालेज और आंद्रेस मोलटेनी थे. लेकिन रोहन बोपन्ना और मैट एबडेन ने विपक्षी खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया. मैक्सिमो गोंजालेज और आंद्रेस मोलटेनी को 6-4, 7-6 (7-5) से हार का सामना करना पड़ा. इस तरह रोहन बोपन्ना और मैट एबडेन ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई.
ऐसा रहा है ऑस्ट्रेलियन ओपन में रोहन बोपन्ना और मैट एबडेन सफर
वहीं, मैक्सिमो गोंजालेज और आंद्रेस मोलटेनी से पहले रोहन बोपन्ना और मैट एबडेन ने नीदरलैंड के वेस्ली कूलहोफ और क्रोएशिया के निकोला मेकटिक की जोड़ी को हराया था. रोहन बोपन्ना और मैट एबडेन ने वेस्ली कूलहोफ और निकोला मेकटिक को सीधे सेटों में 7-6 7-6 से हराया. बहरहाल, रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एबडेन सेमीफाइनल में चेक गणराज्य के टॉमस मख़ाच और चीन के जैंग ज़िझेन को हराकर फाइनल में पहुंच गए हैं.
-agency
- ’राइज एंड फॉल 2′ में छलका प्रियंका चाहर चौधरी का दर्द: शो में खुद को बुली होता देख हुईं भावुक, मनीष कश्यप से बयां किया हाल - October 22, 2026
- आगरा का ललित लोधी मामला: राजीव गांधी बार एसोसिएशन ने पीड़ित परिवार को दिया निशुल्क कानूनी पैरवी का आश्वासन - October 22, 2026
- “मिशन 2027 के लिए बसपा की बिछने लगी बिसात: पहले टिकट बांटने की रणनीति से कितनी मजबूत होगी मायावती की पार्टी?” - October 22, 2026