भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम 11 जनवरी से अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम पर होगा। इब्राहिम जादरान की कप्तानी में दौरे पर आई अफगान टीम के लिए भारत को चुनौती देना आसान नहीं रहने वाला है।
टी20 में टॉस काफी अहम
टी20 क्रिकेट में टॉस काफी अहम हो जाता है। टॉस जीतने के बाद गलत फैसला मैच के नतीजे पर असर डाल सकती है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि मोहाली में टॉस जीतने वाला कप्तान क्या करेगा? यहां के रिकॉर्ड को देखें तो रोहित शर्मा या इब्राहिम जादरान टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी का फैसला ही करेंगे। इस मैदान पर लक्ष्य हासिल करना आसान है। यहां हुए पिछले तीन टी20 इंटरनेशनल मैच में पहले बैटिंग करने वाली टीम को हार मिली है। दूसरी पारी के दौरान ओस की संभावना भी है।
दो बार चेज हो चुके 200+ के टारगेट
इस मैदान पर अभी तक दो बार 200+ का टारगेट चेज हो चुका है। 2009 में 206 रन बनाने के बाद श्रीलंका की टीम भारत के खिलाफ हार गई थी। 2022 में 208 रन बनाकर भी भारत श्रीलंका के खिलाफ नहीं जीत पाया था। यहां अभी तक 6 टी20 मुकाबले हुए हैं और 7 बार 170 या उससे ज्यादा स्कोर बना है। ऐसे में साफ है कि पिच पर एक बार फिर बड़े रन देखने को मिलने वाले हैं।
इस प्रकार हैं दोनों टीमें
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार।
अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जजई, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनत, अजमुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, फरीद अहमद, नवीन उल हक, नूर अहमद, मोहम्मद सलीम, कैस अहमद, गुलबदीन नाईब, राशिद खान।
-एजेंसी
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026