कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लखनऊ हवाई अड्डे से प्रधानमंत्री मोदी पर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने एक वीडियो साझा किया। उन्होंने कहा कि, “मैं लखनऊ एयरपोर्ट पर था। यहां से मुंबई, गुवाहाटी और अहमदाबाद जैसे सभी एयरपोर्टों को प्रधानमंत्री के ‘टेम्पो वाले मित्र’ को सौंप दिया गया है। देश की संपत्ति कितने टेम्पो के बदले में बेची गई है, क्या नरेंद्र मोदी जनता को बताएंगे?”
आज मैं लखनऊ एयरपोर्ट पर था।
यहां से लेकर मुंबई और गुवाहाटी से लेकर अहमदाबाद तक तमाम एयरपोर्ट प्रधानमंत्री ने अपने ‘टेम्पो वाले मित्र’ को सौंप दिए हैं।
देश की संपत्ति कितने टेम्पो के बदले बेची गयी, क्या नरेंद्र मोदी जनता को बताएंगे? pic.twitter.com/TRBRqOnmYx
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 13, 2024
लेन-देन में कितने टेम्पो शामिल
राहुल ने अडानी मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, मंगलुरु, जयपुर, गुवाहाटी, और तिरुवनंतपुरम के एयरपोर्टों का जिक्र किया। कहा कि इनको नरेंद्र मोदी ने तेज टेम्पो के साथ गौतम अडानी को सौंप दिया। उन्होंने पूछा कि इन लेन-देन में कितने टेम्पो शामिल हुए हैं। फिर उन्होंने यह सवाल किया कि इस मामले की जांच कब शुरू होगी। उन्होंने पहले कहा था कि अडानी-अंबानी काला धन बांट रहे हैं। “पांच दिन पहले राहुल ने कहा था, ‘जांच शुरू करो।’ उन्हें भी सीबीआई और ईडी भेजो। जाते-जाते राहुल ने कहा कि इस एयरपोर्ट का भी पता लगाएं और अकासा एयरलाइंस का भी पता लगाएं, किसका है।”
मोदी के बयान से गरमाया था मामला
8 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के करीमनगर में एक चुनावी रैली में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर कठोर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा, “शहजादे, बताओ कि अंबानी और अडानी से कितना माल उड़ाया है। कांग्रेस का इन लोगों से क्या सौदा है। आपने रातोंरात इन्हें गाली देना बंद कर दिया। दाल में जरूर कुछ काला है। टेम्पो भर-भरकर आपने चोरी का माल रातोंरात पाया है। इसका जवाब आपको देश को देना पड़ेगा।”
-एजेंसी
- यूपी MLC चुनाव में 5 सीटों पर हार के बाद बोले डिप्टी CM केशव मौर्य: “सपा का खाता वहां खुला, जहां नहीं खुलना था” - October 28, 2026
- आगरा के पोइया घाट पर रिवर रैंचिंग कार्यक्रम: केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने यमुना में छोड़ीं 50 हजार मछलियां - October 28, 2026
- यूपी-सिंगापुर पार्टनरशिप को मिली नई रफ्तार: सीएम योगी ने लखनऊ में 14 सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ की बैठक; एमओयू पर हुए हस्ताक्षर - October 28, 2026