Agra, Uttar Pradesh, India. गौसेवा को समर्पित ‘गौ सेवा संकल्प ग्रुप’ द्वारा कालिका गौशाला सेक्टर-2, पुरानी आबादी, चामुंडा देवी मंदिर के पास, आवास विकास कॉलोनी, बोदला में गौ सेवा की गयी। सर्वप्रथम गौ माता की पूजा की गई। सभी ने वहां उपस्थित गौ माताओं को हरा चारा, भूसा, चोकर, हरी सब्जी, चना दाल, गुड़, केले, रोटी आदि खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। त्योहारों के चलते गौशाला के आसपास के बच्चों को खाने-पीने का व जरूरत का सामान दिया गया।
अतिथि डॉ. अमृता दनौरिया (नेचुरोपैथी) रहीं। ग्रुप के सर्वाधिक कार्यशील गौसेवक के रूप में अखिलेश पांडे को पटका व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। संस्थापक अध्यक्ष रितु गोयल, अमित कौरा, कृष्नांग गौरव, मोंटी अग्रवाल व गौशाला के व्यवस्थापक धर्मवीर जी ने सभी व्यवस्थाएं संभाली।
अंजली स्वरूप, प्रतिमा भार्गव, रचना कपूर, ममता गोयल, डॉ. निशीथ स्वरूप, विजय कपूर, पारुल भारद्वाज, रजनीकांता, वंदना परिहार, कुमुद पांडे, ममता पचौरी, सुलभा लवानिया, भावना खत्री, करन सक्सेना, प्रीति वर्मा पूजा शर्मा, रेखा नागपाल, गगन नागपाल, कमलेश जी, डिम्पल अग्रवाल, नीतू अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।
- ताजनगरी में सीएम योगी का ‘राधे-राधे’, आगरा को जल्द मिलेगा ‘इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, 342 करोड़ की परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास - July 25, 2026
- रिश्तों में ‘आंगन’ बना रहे, दीवार नहीं…रेडियो मधुबन के कार्यक्रम में कवि कुमार ललित ने बिखेरे पारिवारिक मूल्यों के मोती - July 25, 2026
- 200 साल पुरानी परंपरा: भगवान जगन्नाथ मंदिर में देवशयनी एकादशी पर भक्ति की बयार, पांचवीं पीढ़ी संभाल रही सेवा का जिम्मा - July 25, 2026