Agra, Uttar Pradesh, India. इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स से संबद्ध नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स- इंडिया के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक 25 अक्तूबर, सोमवार को एनयूजे-आई के अध्यक्ष रास बिहारी की अध्यक्षता में मथुरा के गोवर्धन में होगी। बैठक में मीडिया से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा। इस अवसर पर ब्रज प्रेस क्लब द्वारा एनयूजे-आई के महासचिव प्रसन्ना मोहंती और पूर्व अध्यक्ष प्रज्ञानंद चौधरी के प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य बनने पर अभिनंदन किया जाएगा।
एनयूजे-आई के सचिव और ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने बताया कि राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में उत्तर प्रदेश के पत्रकारों की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की जाएगी। एनयूजे-आई के अध्यक्ष रास बिहारी मीडिया जगत की वर्तमान हालत पर विस्तृत रूप से चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि बैठक में पत्रकारों की विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन तैयार किया जाएगा। बैठक का आयोजन उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन की तरफ से किया जाएगा।
श्री उपमन्यु ने बताया कि ब्रज प्रेस क्लब द्वारा आयोजित अभिन्दन समारोह में एनयूजे महासचिव प्रसन्ना मोहंती (भुवनेश्वर) और प्रज्ञानंद चौधरी (कोलकाता) का सम्मान किया जाएगा। गोवर्धन प्रेस क्लब के अध्यक्ष परीक्षित कौशिक ने बताया कि अभिनंदन समारोह में एनयूजे-आई के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डा. अरविंद सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीमा किरण, उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन दीक्षित और अन्य अतिथियों का 24 अक्तूबर को गोवर्धन पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा।
- मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि हर गली में एक ‘मुर्गी चोर’ हो, ताकि वह भी एक यूनिवर्सिटी बना सके, आजम खान ने बीजेपी सरकार और ईडी पर साधा निशाना - November 19, 2026
- गोरखपुर हादसे पर अखिलेश यादव ने जताया दुख: भाजपा पर साधा निशाना, बोले- “शोक का नाटक करने वालों का स्वांग जनता समझ चुकी है” - November 19, 2026
- ओवैसी पर आजम खान का तंज: “दाढ़ी रख लेने से कोई मौलाना नहीं बनता, रामपुर को हैदराबादी बिरयानी पसंद नहीं” - November 19, 2026