Agra, Uttar Pradesh, India. गौसेवा को समर्पित ‘गौ सेवा संकल्प ग्रुप’ द्वारा कालिका गौशाला सेक्टर-2, पुरानी आबादी, चामुंडा देवी मंदिर के पास, आवास विकास कॉलोनी, बोदला में गौ सेवा की गयी। सर्वप्रथम गौ माता की पूजा की गई। सभी ने वहां उपस्थित गौ माताओं को हरा चारा, भूसा, चोकर, हरी सब्जी, चना दाल, गुड़, केले, रोटी आदि खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। त्योहारों के चलते गौशाला के आसपास के बच्चों को खाने-पीने का व जरूरत का सामान दिया गया।
अतिथि डॉ. अमृता दनौरिया (नेचुरोपैथी) रहीं। ग्रुप के सर्वाधिक कार्यशील गौसेवक के रूप में अखिलेश पांडे को पटका व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। संस्थापक अध्यक्ष रितु गोयल, अमित कौरा, कृष्नांग गौरव, मोंटी अग्रवाल व गौशाला के व्यवस्थापक धर्मवीर जी ने सभी व्यवस्थाएं संभाली।
अंजली स्वरूप, प्रतिमा भार्गव, रचना कपूर, ममता गोयल, डॉ. निशीथ स्वरूप, विजय कपूर, पारुल भारद्वाज, रजनीकांता, वंदना परिहार, कुमुद पांडे, ममता पचौरी, सुलभा लवानिया, भावना खत्री, करन सक्सेना, प्रीति वर्मा पूजा शर्मा, रेखा नागपाल, गगन नागपाल, कमलेश जी, डिम्पल अग्रवाल, नीतू अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।
- आगरा के नगला हवेली में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा शिविर, 137 लोगों को मिला मुफ्त परामर्श - February 15, 2026
- असम में ‘इमरजेंसी लैंडिंग’ पर सियासी घमासान: गौरव गोगोई ने उठाए सवाल, शहजाद पूनावाला ने कहा ‘पाकिस्तानी एजेंट’ - February 15, 2026
- ’डायरिया से डर नहीं’: आगरा के स्कूल में बच्चों ने पोस्टर और रोल प्ले के जरिए दिया सेहत का संदेश - February 15, 2026