बाराबंकी। यूपी के बाराबंकी जिले में रामनगर क्षेत्र में बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर मंगलवार को भीषण हादसा हो गया। दोपहर करीब 1 बजे अवस्थी ढाबा के पास रोडवेज बस ने श्रद्धालुओं की पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में करीब 35 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए। ये लोग गोंडा स्थित दुखरन नाथ महादेव मंदिर में दर्शन-पूजा करके लौट रहे थे।
सीतापुर और बाराबंकी के 33 श्रद्धालु मंगलवार को गोंडा स्थित दुखहरण नाथ मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे। वाहन रामनगर थाना के नचना गांव के निकट हाईवे स्थित एक ढाबे के सामने से निकल रहा था। तभी पीछे से आ रही रोडवेज बस ने ओवरटेक करते हुए पिकअप वाहन में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा।
भार वाहन के चालक मंगली प्रसाद ने बताया कि वे मंगलवार सुबह गोंडा में दर्शन करके लाैट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। स्थानीय और राहगीरों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन से लोगों को बाहर निकला, जिनमें से 17 घायलों को सीएससी रामनगर पहुंचाया गया। यहां से पांच को जिला अस्पताल और फिर वहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। रामनगर कोतवाल अनिल कुमार पांडे ने बताया कि पिकअप वाहन चालक की तहरीर पर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
सीतापुर जिले के महमूदाबाद थाना के विशुनापुर निवासी जयकरन, रामगोपाल, फूलमती सहित बड्डूपुर थाने के खिंजना निवासी दिनेश कुमार और शंकर को जिला अस्पताल और फिर वहां से गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
बड्डूपुर थाना के हक्काबाद निवासी अनुज, बबलू, कौशल, रामदीन, लक्ष्मी, पुनादीन, मनीराम व पूनम सहित सीतापुर के सिधौली थाना के रामनगर निवासी संदीप, मवैय्या थाना के रामपुर कला निवासी रक्षा पत्नी राकेश, मवैय्या निवासी राकेशा पत्नी राकेश, हरैया थाना की हेमादेवी का सीएचसी रामनगर पर उपचार किया गया।
जिस ढाबे के सामने मंगलवार को करीब एक बजे यह घटना हुई, वह ढाबे पर लगे सीसी कैमरे में कैद हुई है। टक्कर मार के बस कुछ सेकेंड के लिए रुकी, लेकिन जैसे ही लाेग उसकी ओर भागे चालक बस लेकर भाग गया।
साभार सहित
- मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया पर वार: 1 से 31 अक्टूबर तक आगरा में चलेगा संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान - October 1, 2026
- मेरठ के चर्चित ‘नीला ड्रम’ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा - September 30, 2026
- आगरा नगर निगम में आउटसोर्सिंग सफाई मित्रों को मिले ईएसआई कार्ड: नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बांटे कार्ड, संघ ने की समय पर दस्तावेज जमा करने की अपील - September 30, 2026