मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के शेयर आज 20 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण का लक्ष्य पार करने वाली पहली सूचीबद्ध भारतीय कंपनी बन गई। मंगलवार को कंपनी का स्टॉक बीएसई पर 1.89% तक बढ़कर 52-सप्ताह के उच्च स्तर 2957.80 रुपये पर पहुंच गया। पिछले दो सप्ताह में ही शेयर का बाजार मूल्य एक लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है। 29 जनवरी को यह 19 लाख करोड़ रुपये के स्तर को छू गया था। इस कैलेंडर वर्ष में अब तक भारत के सबसे मूल्यवान स्टॉक की कीमत लगभग 14% बढ़ गई है।
रिलायंस के मार्केट कैप में हुई हालिया बढ़ोत्तरी से इसके मुखिया मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति केवल 2024 में ही 12.5 अरब डॉलर बढ़कर 109 अरब डॉलर हो गई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार वे सबसे अमीर भारतीय हैं और दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
मुंबई स्थित रिलायंस समूह तेल-से-दूरसंचार क्षेत्र में कारोबार करता है और बाजार में इसकी अपनी एक अलग पैठ है। आरआईएल ने अगस्त 2005 में 1 लाख करोड़ रुपये का बाजार पूंजीकरण हासिल किया था और नवंबर 2019 में यह 10 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया। अब 20 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के साथ, आरआईएल भारत में सबसे मूल्यवान कंपनी कंपनी बन गई है, जो टीसीएस (15 लाख करोड़ रुपये), एचडीएफसी बैंक (10.5 लाख करोड़ रुपये), आईसीआईसीआई बैंक (7 लाख करोड़ रुपये), और इंफोसिस (7 लाख करोड़ रुपये) जैसी अन्य कंपनियों से बहुत आगे है।
दिसंबर तिमाही के लिए आरआईएल के वित्तीय परिणाम बाजार की उम्मीदों के अनुरूप रहे। रखरखाव गतिविधियों के कारण कंपनी का O2C EBITDA तिमाही आधार पर 14% कम होकर 140.6 बिलियन तक गिर गया। हालांकि, जियो का EBITDA तिमाही आधार 1.4% बढ़कर 142.6 बिलियन रुपये हो गया, और रिटेल का EBITDA तिमाही आधार पर 8% बढ़कर 62.7 बिलियन रुपये हो गया।
-एजेंसी
- क्या सिकरवारों की उत्पत्ति आगरा के गांव सांथा में हुई, सिकरवार वंश की जड़ें धड़कती हैं यहां: कुलदेवी मंदिर बना गौरव और इतिहास का केंद्र - March 24, 2026
- मैनपुरी में विश्व क्षय रोग दिवस: 91 ग्राम पंचायतें हुईं ‘टीबी मुक्त’, प्रधानों को महात्मा गांधी की प्रतिमा देकर किया सम्मानित - March 24, 2026
- Agra News: लालघड़ी गांव में MSW छात्रों की अनूठी पहल, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत - March 24, 2026