Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। वृंदावन में आयोजित होने जा रहे परंपरागत कुंभ मेला बैठक में पहली बार किन्नर महामंडलेश्वर सहभागिता करेंगी। जल्द ही महामंडलेश्वर द्वारा शिविर के लिए आवेदन किया जाएगा। बुधवार को वृंदावन पहुंची किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शनों के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि हरिद्वार कुंभ से पहले वृंदावन में होने वाली कुंभ मेला बैठक में सहभागिता करना उनका सौभाग्य होगा।
इसी भूमि पर एक साथ देशभर के वैष्णव संत संमाज का सानिध्य प्राप्त होगा
इस भूमि पर स्वं भगवान कृष्ण राधा ने लीलाएं की थीं। इसी भूमि से शिक्षा पाकर वह इस मुकाम तक पहुंची हैं। उन्होंने कहाकि सबसे बडी बात यह होगी कि उन्हें इसी भूमि पर एक साथ देशभर के वैष्णव संत संमाज का सानिध्य प्राप्त होगा। शिविर के लिए जल्द ही प्रशासनिक अधिकारियों से मिल कर आवेदन किया जाएगा। महामंडलेश्वर हिमांगी सखी यहां ब्रज गोलोक सेवा समिति के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आई हुई थीं।
- 2027 चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका: बागी विधायक अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी भाजपा में शामिल - October 15, 2026
- दीपावली से पहले रेल कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख कर्मचारियों के लिए 78 दिन के बोनस को दी मंजूरी - October 15, 2026
- CJP नेता आशुतोष रांका और सौरव दास पांच दिन की न्यायिक हिरासत में, भेजे गए तिहाड़, दिपके ने कहा – ऐसा अंग्रेजों के राज में होता था - October 15, 2026