लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने गोवा और गुजरात के अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। मंगलवार (13 फरवरी) को AAP सांसद संदीप पाठक ने पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक के बाद इंडी ब्लॉक के साथ सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा की।
संदीप ने कहा कि योग्यता के आधार पर कांग्रेस पार्टी दिल्ली में एक भी सीट की हकदार नहीं है। हम गठबंधन धर्म को ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव दे रहे हैं कि दिल्ली में कांग्रेस एक सीट और AAP 6 सीटों पर लड़े।
कांग्रेस से सीट शेयरिंग पर 2 मीटिंग हुईं, दोनों बेनतीजा
संदीप ने यह भी कहा कि सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस पार्टी के साथ दो बैठकें हुईं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसके अलावा, पिछले 1 महीने में कोई बैठक नहीं हुई है। हम अगली मीटिंग का इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं को भी अगली बैठक की जानकारी नहीं है। आज, मैं भारी मन से यहां बैठा हूं। हमने असम से तीन उम्मीदवारों की घोषणा की और मुझे उम्मीद है कि इंडी गठबंधन उन्हें स्वीकार करेगा।
संदीप ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में 2019 लोकसभा चुनाव में जीरो सीट, विधानसभा में जीरो सीट, एमसीडी चुनावों में 250 में से सिर्फ 9 सीटें जीती हैं। उधर, AAP ने गुजरात में पिछले स्टेट इलेक्शन में वोट शेयर के अनुपात में 26 में से 8 लोकसभा सीटों की मांग की है।
पंजाब की 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी AAP
AAP ने पिछले महीने 24 जनवरी को ही ऐलान कर दिया था कि वह पंजाब की सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। इसके लिए अंदरूनी तौर पर AAP ने पूरी तैयारी कर ली है। 13 लोकसभा सीटों पर 40 नामों की लिस्ट भी तैयार कर ली गई है। किसी सीट पर 2 तो किसी पर 4 विकल्प भी रखे गए हैं।
-एजेंसी
- मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, गूंजे “वोट चोर, गद्दी छोड़” के नारे - September 25, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: यूपी के 65 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई जगह स्कूल बंद, सीएम योगी ने दिए 24 घंटे में मुआवजे के निर्देश - September 25, 2026
- “चले देश में देशज भाषा”: यूपी के डॉक्टरों से डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की अपील, पर्चे पर हिंदी या देवनागरी लिपि में लिखें दवाओं के नाम - September 25, 2026