Agra, Uttar Pradesh, India. राधास्वामी मत के आदि केन्द्र हजूरी भवन में आजादी का अमृत महोत्सव हर्ष और उल्लास से मनाया गया। सम्पूर्ण परिसर को तिरंगी लाइट से सजाया गया। शान और सम्मान के साथ झंडारोहण हुआ। मुख्य कार्यक्रम हजूरी भवन के प्रांगण में राधास्वामी मत के गुरु दादाजी महाराज (प्रोफेसर अगम प्रसाद माथुर, पूर्व कुलपति आगरा विश्वविद्यालय) के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में पवित्र बानियों का पाठ हुआ। साथ ही वन्दे मातरम भी गाया गया।

इस अवसर पर दादाजी महाराज ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने तीन बातों पर मुख्य रूप से जोर दिया –
- आपस में प्रेम एवं सद्भाव
- राधास्वामी दयाल के चरणों के प्रति समपर्ण
- देश के लिये कुर्बान होने का जज्बा

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. सरन प्रसाद माथुर, डॉ. अतुल माथुर, सुमिर, सरल, सरस, सुश्री नवीन माथुर, श्रीमती दीपिका, श्रीमती इन्दु, सुश्री सुरीति, सुहानी, सुरीली उपस्थित थे।

समस्त सतसंगी भाई बहनों ने बड़े उल्लास से सम्पूर्ण कार्यक्रम का आनन्द लिया और परमपूज्य दादाजी महाराज के चरणों में माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
- आगरा में होली की खुशियां मातम में बदलीं: बल्केश्वर में यमुना नहाने गए 4 दोस्त डूबे, 18 वर्षीय युवक लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी - March 4, 2026
- योगी का ‘स्वैग’ और भक्ति का रंग: काला चश्मा पहन सीएम ने खेली होली, बोले- ‘मर्यादा और समरसता ही सनातन की असली शक्ति’ - March 4, 2026
- उत्तराखंड: सरकारी विभागों ने दबाया बिजली का ₹104 करोड़, UPCL ने वेबसाइट पर ‘बकाएदारों’ की लिस्ट जारी कर दी चेतावनी - March 4, 2026