रवींद्र जडेजा ने आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। वह इस वक्त ऑलराउंडर की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं, वहीं गेंदबाजों वाली लिस्ट में उन्होंने अपना जलाव दिखाया है।
भारतीय टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के दौरे पर है। जहां उन्होंने टेस्ट सीरीज 1-0 और वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया अब टी20 सीरीज के लिए तैयार है। इसी बीच आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अपना कमाल दिखाया है। जडेजा ने बैटिंग, बॉलिंग और ऑलराउंडर तीनों रैंकिंग में अपना जलवा दिखाया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें टेस्ट रैंकिंग में काफी फायदा हुआ है।
रवींद्र जडेजा बने टेस्ट के किंग
टेस्ट मैचों में रवींद्र जडेजा टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक हैं। जडेजा ने भारत के लिए कई मौको पर शानदार प्रदर्शन किया है। यही कारण है कि दुनिया में कोई भी टेस्ट खिलाड़ी उनके बराबर नहीं है।
जडेजा आईसीसी की ऑलराउंडर टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर मौजूद हैं। ऑलराउंडर की लिस्ट में उनके 455 रेटिंग अंक हैं। वहीं इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर अश्विन का नाम मौजूद है। इस बार जारी हुई रैंकिंग में जडेजा ने गेंदबाजों की रैंकिंग में अपना कमाल दिखाया है।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में गेंदबाजों की लिस्ट में जडेजा ने 2 स्थानों की छलांग लगाई है। अब वह इस लिस्ट में 782 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं जडेजा बल्लेबाजों वाली लिस्ट में 39वें नंबर पर मौजूद हैं।
- यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा एलान, ‘सपा सरकार बनने पर शिक्षामित्रों को बनाएंगे शिक्षक और लागू करेंगे ओल्ड पेंशन स्कीम’ - September 28, 2026
- गंगा एक्सप्रेसवे पर जलभराव और मछली पकड़ने के वायरल वीडियो पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का तंज, बोले- ‘भाजपाई अभी मच्छी मार रहे हैं, चुनाव बाद मक्खी मारेंगे’ - September 28, 2026
- आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार खेत में पलटने से युवती की मौत और दो युवक घायल - September 28, 2026