विधानसभा क्षेत्रवार तारीख घोषित, फाइनल 5 फरवरी को स्टेडियम में
सांसद ने जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, अधिकारियों संग योजना बनाई
सांसद राजकुमार चाहर ने अधिकारियों को दिए उत्तम व्यवस्थाओं के निर्देश
Agra, Uttar Pradesh, India. पूर्व की भांति इस वर्ष फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए सांसद खेल स्पर्धा 23 से 28 जनवरी, 2023 तक होगी। सभी खेल प्रतियोगिताएं विधानसभा क्षेत्रवार आयोजित की जा रही हैं। फाइनल प्रतियोगिता 5 फरवरी को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा में होगी। उसी दिन विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। इस संबंध में फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर की अध्यक्ष में स्टेडियम में बैठक हुई। सांसद ने जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और अधिकारियों के संग बैठकर योजना बनाई। खेल स्पर्धा की तैयारियां की गईं।
सांसद राजकुमार चाहर ने कहा- तैयारी कर लें खिलाड़ी
सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि खेल प्रतियोगिताएं बालक और बालिका वर्ग में होगी। सभी खिलाड़ी तैयारी कर लें। उन्होंने कहा कि खेल स्पर्धा से खिलाड़ियों को अपनी शारीरिक शक्ति परखने का अवसर मिलता है। खेल भावना विकसित होने से जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने बताया कि फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपना दमखम दिखाने का लगातार दूसरी बार अवसर मिलने जा रहा है।
फाइनल 5 फरवरी को
सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि सभी प्रतियोगिताएं प्रातः नौ बजे से शाम पांच बजे तक होंगी। प्रतियोगिता के लिए 11 प्रकार के खेल चिह्नित किए गए। फाइनल प्रतियोगिता 5 फरवरी, 2023 को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा में होगी। इसी दिन विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
किस ब्लॉक की प्रतियोगिता कहां
23 जनवरी 2023, सोमवार को विधानसभा खेरागढ़ ( ब्लॉक खेरागढ़, सैंया, जगनेर)
स्थान: मण्डी समिति, खेरागढ़
24 जनवरी 2023, मंगलवार विधानसभा फतेहपुर सीकरी (ब्लॉक फतेहपुर सीकरी, अछनेरा)
स्थानः किरावली स्टेडियम
25 जनवरी 2023, बुधवार को विधानसभा फतेहाबाद (ब्लॉक फतेहाबाद, शमसाबाद)
स्थानः फतेहबाद
27 जनवरी 2023, शुक्रवार को विधानसभा बाह (ब्लॉक जैतपुर, बाह, पिनाहट)
स्थानः मंडी समिति, जरार
28 जनवरी 2023, शनिवार को विधानसभा आगरा ग्रामीण (ब्लॉक अकोला, बिचपुरी, बरौली अहीर)
स्थानः मिनी स्टेडियम अकोला
11 खेल चिह्नित
ताईक्वांडो
खो-खो
बैडमिंटन
एथलेटिक्स
वॉलीबॉल
कबड्डी
कुश्ती
रस्साकशी
वेट लिफ्टिंग
क्रिकेट
बॉस्केटबॉल
उल्लेखनीय उपस्थिति
इस अवसर पर हुई बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष गिरिराज सिंह कुशवाहा, भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, विधायक छोटेलाल वर्मा, विधायक भगवान सिंह कुशवाहा, विधायक रानी पक्षालिका सिंह, एमएलसी विजय शिवहरे, पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह, पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर, हेमेन्द्र शर्मा, अवधेश रावत, संतोष कटारा, शिवकुमार प्रमुख, संतोष सिकरवार, पंकजा शर्मा, ब्लॉक प्रमुख हिम्मत सिंह काका, श्रीकांत त्यागी, राजू, गुड्डू चाहर, सोनू दिवाकर, अनिल सिकरवार (खेरागढ़), राधा वर्मा, गजेन्द्र रघुवंशी, यशपाल राणा, दिगम्बर सिंह धाकरे, प्रांशु दुबे, अशोक राणा, संतोष कटारा, कमल चौधरी, वीरेन्द्र, गौरी शंकर, राजू चाहर, प्रमोद उपाध्याय, सतेन्द्र यादव आदि उपस्थित थे।
ये अधिकारी उपस्थित रहे
अधिकारियों में मुख्य विकास अधिकारी ए. मणिकंडन, आगरा मंडल क्रीड़ा अधिकारी सुनील चन्द्र जोशी, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार त्रिवेदी, अरुण चौधरी, जिला युवा कल्याण अधिकारी सुदर्शन सोलंकी, प्रसिद्ध गजल गायक सुधीर नारायण, जिला ओलम्पिक संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. हरी सिंह समेत सभी खेल संघों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
- साइबर ठगी का नया पैंतरा: वॉट्सएप पर फर्जी बैंकिंग ट्रांजैक्शन मैसेज भेजकर डरा रहे अपराधी, YES/NO’ वाले संदेशों से रहें पूरी तरह सावधान - September 24, 2026
- रायबरेली से अखिलेश यादव का मिशन-2027 का शंखनाद: पीडीए रथयात्रा के आगाज के साथ भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला, कहा- गठबंधन के साथ लड़ेंगे यूपी का चुनाव - September 24, 2026
- आगरा विकास प्राधिकरण का सख्त रुख: नवागत उपाध्यक्ष ने ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया औचक निरीक्षण, धीमे काम पर जताई नाराजगी - September 24, 2026