आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है. अक्षय कुमार भी सदमे में हैं. उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ओह माय गॉड 2 ट्रेलर की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है.
बॉलीवुड के फेमस आर्ट डायरेक्टर नितिन चंद्रकांत देसाई की अचानक मौत से फिल्म जगत में शोक की लहर है. सूत्रों के मुताबिक नितन देसाई ने अपने स्टूडियो में ही आत्महत्या कर ली. उनकी मौत से कई सितारे सदमे में हैं. नितिन देसाई ने अक्षय कुमार से लेकर वरुण धवन तक जाने-माने एक्टर्स के साथ काम किया था. नितन देसाई की मौत की खबरे सुनने के बाद एक्टर नील नितिन मुकेश और रितेश देशमुख ने ट्वीट करते हुए उन्हें याद किया है.
उनकी मौत से तमाम फिल्मी सितारे दुखी हैं और संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं. अब अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म ओह माय गॉड 2 (ओएमजी 2) के ट्रेलर रिलीज को टाल दिया है.
अक्षय कुमार आज यानी 2 अगस्त को ही ओएमजी 2 का ट्रेलर जारी करने वाले थे, लेकिन उससे पहले नितिन देसाई के गुजर जाने की खबर सामने आई, जिसके बाद उन्होंने बताया कि वो आज ट्रेलर रिलीज नहीं करेंगे. इसकी जानकारी अक्षय ने एक ट्वीट करते हुए दी है.
अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट में कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा और नितिन देसाई के चले जाने से वो दुखी हैं. अक्षय ने कहा कि नितिन देसाई प्रोडेक्शन डिजाइन के दिग्गज थे औऱ सिनेमा जगत का बड़ा हिस्सा थे. उन्होंने ये भी कहा कि नितिन ने उनकी भी कई फिल्मों में काम किया था.
- आगरा के ताजगंज क्षेत्र में रिजॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और पुलिस कर रही चप्पे-चप्पे की जांच - September 17, 2026
- आगरा के व्यस्त बेलनगंज बाजार में बीच सड़क पर मारपीट: एसीपी कार्यालय के पास युवकों को गिराकर पीटने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप - September 17, 2026
- आगरा में नामकरण की खुशियों से ठीक पहले मातम: एक ही कंबल में सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, बहन की मौत और भाई अस्पताल में भर्ती - September 17, 2026