Agra, Uttar Pradesh, India. संयुक्त व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कुँवर प्रवीण प्रताप सिंह ने आगरा निवासी राजीव कुमार वर्मा को संयुक्त व्यापार मंडल प्रशासनिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
राजीव कुमार वर्मा के मनोनयन पर संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर प्रवीण प्रताप सिंह ने हर्ष व्यक्त किया है। अपेक्षा व्यक्त की है कि राजीव कुमार वर्मा संगठन में लगन व निष्ठा से कार्य करेंगे। मनोनयन पर राजीव कुमार वर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष कुंवर प्रवीण प्रताप सिंह एवं मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण बघेल सहित समस्त कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया है।

राजीव कुमार वर्मा के मनोनयन पर उत्तर प्रदेश प्रशासनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मिथलेश सिंह, मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण बघेल, सचिन सिंह राजपूत, दिनेश कुमार वर्मा (सारथी) ,एडवोकेट मयंक राज जाटोलिया (जिलाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ), डॉ. नागेंद्र माहेश्वरी प्रदेश उपाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, एडवोकेट जयदीप सिंह मण्डल अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
- आगरा में यमुना आरती स्थल पर जागी आध्यात्मिक चेतना, कवियों के शब्द बने भक्ति की आरती - March 2, 2026
- जब बच्चों ने खुद टांगा अपना बैग: बैजंती देवी इंटर कॉलेज आगरा में ‘नौनिहाल महोत्सव’ बना आत्मनिर्भरता का उत्सव - February 24, 2026
- शंकराचार्य विवाद पर गौरीशंकर सिंह सिकरवार का ये आलेख आपने पढ़ा क्या - February 24, 2026