Agra, Uttar Pradesh, India. ओरिएण्टल बैंक ऑफ कॉमर्स जयपुर हाउस के सामने विजय नामक व्यक्ति मोची का काम करते हैं। उनको काम करने की सुविधा हो, इसके लिए रोजगार भारती के तत्वाधान में ‘श्रमेव जयते भारत’ के अंतर्गत कीर्ति कुमार सह प्रचार प्रमुख ब्रज प्रांत के हाथों से एक काउंटर प्रदान किया गया। मोची सोच भी नहीं सकता था कि कोई उसकी भी सहायता करेगा। वे सहायता प्रदान करने के लए कृतज्ञ हैं। फिर स्वरोजगार करने के लिए सबने मोची को प्रणाम किया।
इस अवसर पर कीर्ति कुमार ने कहा कि जब तक भारत के अंतिम व्यक्ति का विकास नहीं हो जाता तब तक भारत विकसित देशों की कतार में खड़ा नहीं हो सकता है। विभाग संयोजक नितिन बहल ने बताया कि रोजगार भारती का उद्देश्य स्वरोजगार को बढ़ावा देना है, क्योंकि नौकरी चाहे प्राइवेट हो अथवा सरकारी, उसकी संख्या सीमित है, परंतु स्वरोजगार असीमित हैं। यह जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महानगर प्रचार प्रमुख विनीत शर्मा ने दी।

कार्यक्रम में रोजगार भारती के कार्यालय प्रमुख रमाशंकर, सचिन महानगर प्रचारक पश्चिम, मंजीत नगर प्रचारक, शशिकांत, नवीन सक्सेना नगर संयोजक रोजगार भारती, नंदकिशोर, कमल, मुकुल, महेश्वर गौड़ आदि उपस्थित थे ।
- WildHub Casino – Wo jeder Spieler wichtig ist in Österreich - October 15, 2026
- Winshark’s Gaming Hub Offers Honest Gaming and Huge Prizes for All Players in Canada - October 15, 2026
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026