Agra, Uttar Pradesh, India. ताजमहल के शहर आगरा के जाने-माने समाजसेवी एवं प्रमुख उद्यमी राजेश खुराना को दो महत्वपूर्ण पदों से नवाजा गया है। पंजाबी सभा सिकंदरा इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। पंजाबी सभा के प्रमुख पदाधिकारियों ने माला पहनाकर उनका स्वागत कर हर्ष व्यक्त किया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (FAIVM) का आगरा जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है।
आपको अवगत करा दें कि राजेश खुराना आध्यात्मिक प्रवृत्ति एवं समाजसेवक के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके हैं। राजेश खुराना पहले से भी कई पदों से आसीन रहे हैं। इनकी मेहनत और लगन को देखते हुए दोनों संगठनों ने महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया है। वे आगरा स्मार्ट सिटी भारत सरकार के सलाहकार सदस्य हैं। हिन्दू जागरण मंच बृज प्रांत के सह संयोजक और आत्मनिर्भर एक प्रयास संस्था के अध्यक्ष हैं। आत्मनिर्भर एक प्रयास संस्था के माध्यम से बेरोजगारों को रोजगार दिलाने की दिशा में अनेक प्रयास कर रहे हैं।
- आगरा में यमुना आरती स्थल पर जागी आध्यात्मिक चेतना, कवियों के शब्द बने भक्ति की आरती - March 2, 2026
- जब बच्चों ने खुद टांगा अपना बैग: बैजंती देवी इंटर कॉलेज आगरा में ‘नौनिहाल महोत्सव’ बना आत्मनिर्भरता का उत्सव - February 24, 2026
- शंकराचार्य विवाद पर गौरीशंकर सिंह सिकरवार का ये आलेख आपने पढ़ा क्या - February 24, 2026