Agra, Uttar Pradesh, India. तीन तलाक मामले में फरार चल रहे पूर्व मंत्री चौधरी बशीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से बशीर पुलिस को चकमा दे रहा था। बशीर के खिलाफ उसकी पत्नी नगमा ने थाना मंटोला में तीन तलाक और ताजगंज थाने में जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। वहीं, तीन तलाक के मुकदमे में अग्रिम जमानत के लिए प्रार्थना पत्र को एडीजे-प्रथम ने निरस्त कर दिया है। सीओ छत्ता दीक्षा सिंह ने बताया कि पूर्व मंत्री चौधरी बशीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आपराधिक इतिहास के चलते नहीं मिली जमानत
मंटोला थाने में तीन तलाक के मुकदमे में फरार चले रहे आरोपी चौ. बशीर ने अपने अधिवक्ता रामप्रकाश शर्मा के माध्यम से अदालत में अग्रिम जमानत के लिए प्रार्थनापत्र दिया था। इसमें कहा गया है कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत उसे झूठा फंसाया जा रहा है। उस पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। अदालत ने प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए 11 अगस्त की तारीख दी थी। इसके बाद 16 अगस्त की तारीख लगी। फिर इस मामले में 18 अगस्त को सुनवाई हुई। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता राधा कृष्ण गुप्ता ने बताया कि न्यायालय ने मामले के तथ्य और परिस्थितियां और अभियुक्त के आपराधिक इतिहास को देखते हुए अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र को निरस्त कर दिया।
छठी शादी के लिए नगमा को दिया तीन तलाक
चौ. बशीर की पत्नी नगमा को पता चला कि उसका पति 23 जुलाई को शाइस्ता नाम की महिला से 6वीं शादी कर रहा है, तो वह पति के घर पहुंची और शादी रोकने की कोशिश की। इसके बाद पति चौधरी बशीर ने उसे सबके सामने तीन बार तलाक कहकर वहां से निकाल दिया। नगमा की शिकायत पर पुलिस थाना मंटोला में बशीर के खिलाफ तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद नगमा ने बशीर पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।
संपादक डॉ. भानु प्रताप सिंह के उपन्यास ‘मेरे हसबैंड मुझको प्यार नहीं करते’ का संशोधित द्वितीय संस्करण खरीदने के लिए यहां क्लिक करें-
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Analiza Gier, Bonusów i Pomocy Klienta w Wonaco Casino w Polsce - October 25, 2026
- Graj w Sloty na Prawdziwe Pieniądze i Wygraj Natychmiast w Bruce Bet Casino w Polsce - October 24, 2026