लखनऊ। राजधानी लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में छठ महापर्व पूरे श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सोमवार शाम को व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूजा-अर्चना की।
लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में छठ पर्व के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं। गोमती नदी के तट को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और महापौर सुषमा खर्कवाल ने पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा की।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं। गोमती तट पर सीएम को देखकर उपस्थित लोगों ने “जय श्रीराम” और “जय छठी मइया” के जयकारे लगाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भोजपुरी समाज आज देश और दुनिया के हर कोने में छठ पर्व की आस्था से जुड़ा है। यह पर्व आत्मशुद्धि, लोक-कल्याण और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है, जो राष्ट्रीय एकता का सशक्त संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है।
सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि जल के स्रोतों को स्वच्छ और अवरोधमुक्त रखें, क्योंकि यह भी ईश्वर की सेवा का एक रूप है। उन्होंने कहा, “अगर हम जलस्रोतों को बाधित नहीं करते और प्रकृति की रक्षा करते हैं, तो वही सच्ची पूजा है।”
अंत में उन्होंने सभी से आशीर्वाद की कामना करते हुए कहा
“छठी मइया के कृपा सब लोगन पर बनल रहे। जय छठी मइया!”
साभार सहित
- डॉ. चिन्मय पंड्या का आह्वान: राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना जरूरी - October 13, 2026
- आगरा नगर निगम में ई-टेंडर घोटाले की सुगबुगाहट: 100 से 200 करोड़ रुपये की अनियमितता की आशंका, एसआईटी जांच की मांग - October 13, 2026
- यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का विस्तृत कार्यक्रम घोषित: 5 फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं - October 12, 2026