लोकप्रिय टीवी अभिनेता ऋतुराज सिंह का सोमवार रात निधन हो गया. 60 साल के ऋतुराज सिंह की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई. उनके दोस्त अभिनेता अमित बहल ने इसकी पुष्टि की.
अभिनेता ऋतुराज सिंह 90 के दशक में जी टीवी पर आने वाले रिएलिटी गेम शो ‘तोल मोल के बोल’ के होस्ट थे.
साल 1993 में जी टीवी पर प्रसारित हुआ उनका एक और टीवी शो ‘बनेगी अपनी बात’ भी काफ़ी लोकप्रिय रहा. इस शो ने उन्हें हर घर तक पहुँचाया. ऋतुराज सिंह ने टीवी पर कई धारावाहिक, फ़िल्मों और ओटीटी शो में काम किया.
उन्होंने ‘हिटलर दीदी’, ‘ज्योति’, ‘शपथ’, ‘अदालत’, ‘आहट’, ‘दीया और बाती’, वॉरियर हाई’, ‘लाडो 2’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे टीवी सीरियल में भी अहम भूमिकाएं निभाई. ऋतुराज मशहूर टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ का भी हिस्सा रह चुके हैं.
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी स्लीपर बस, एक महिला की मौत, कई यात्री घायल - March 23, 2026
- काश! वह साथ लौट आती… नाराज पत्नी को लाने गए युवक की हादसे में मौत, बाह में मचे कोहराम से हर आंख नम - March 23, 2026
- देसाई फाउंडेशन ने भारत में 1.2 करोड़ लोगों तक पहुँचने की बड़ी उपलब्धि हासिल की - March 23, 2026