प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को रक्षा बंधन के अवसर पर प्रधानमंत्री कार्यालय में काम करने वाले सफाई कर्मियों, सहायकों और अन्य कर्मचारियों की बेटियों से राखी बंधवाई। प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने आवास पर इन युवतियों से राखी बंधवाई। उनके मुताबिक प्रधानमंत्री को राखी बांधने वालों में सफाईकर्मी, सहायक, माली और वाहन चालकों की बेटियां शामिल थीं।
A very special Raksha Bandhan with these youngsters… pic.twitter.com/mcEbq9lmpx
— Narendra Modi (@narendramodi) August 11, 2022
अधिकारियों ने एक वीडियो भी ट्विटर पर साझा किया जिसमें प्रधानमंत्री सफाईकर्मी, सहायक, माली और वाहन चालकों की बेटियों से राखी बंधवाते नजर आ रहे हैं।
आप सभी को रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई।
Greetings to everyone on the special occasion of Raksha Bandhan.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 11, 2022
इससे पहले प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर देशवासियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी थीं। भाई और बहन के बीच प्रेम के प्रतीक के रूप में सावन माह की पूर्णिमा को देश भर में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाता है।
- ’चलो गाँव की ओर’: बलदेव में कल सजेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ; आगरा के दिग्गज डॉक्टर देंगे फ्री सेवाएँ - February 21, 2026
- Agra News: श्री माँ के जन्मोत्सव पर गूंजा दिव्यता का संदेश, श्री अरविंद सोसायटी ने शुरू किया ग्राम विकास और गर्भाधान संस्कार का संकल्प - February 21, 2026
- आगरा के ताज महोत्सव में ‘हेरिटेज’ का कायाकल्प: 5000 पुरानी बनारसी साड़ियों को नया लुक देंगे देश के दिग्गज डिजाइनर - February 21, 2026