प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देश के तीन सेमीकंडक्टर विनिर्माण केंद्रों का शिलान्यास किया. लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपये लागत वाले ये तीन सेमीकंडक्टर विनिर्माण केंद्र में से दो गुजरात और एक असम में हैं.
इस मौके पर लोगों को वर्चुअली संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा- “यह एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि हम उज्ज्वल भविष्य की ओर एक मजबूत कदम उठा रहे हैं. जब भारत प्रतिबद्धता दिखाता है तो वो काम करता भी है.”
यहां उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि पुरानी सरकार की प्रतिबद्धता घोटालों के प्रति थी ना कि वो हज़ार करोड़ का निवेश विकास की परियोजनाओं में करने को लेकर प्रतिबद्ध थे.
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- फेसबुक पर ‘Anna’ से दोस्ती पड़ी भारी: आगरा के 77 वर्षीय बुजुर्ग से ₹60 लाख की डिजिटल डकैती - March 1, 2026
- फतेहपुर सीकरी की बदलेगी सूरत: ₹24.78 करोड़ से चमकेगी किस्मत, 23 सड़कों के जाल से जुड़ेगा पूरा ग्रामीण अंचल - March 1, 2026
- पीआर जगत में ‘विन पीआर’ का डंका: हिमांशु सेठ को मिला ‘स्ट्रैटेजिक पब्लिक रिलेशंस एक्सलेंस’ अवार्ड - March 1, 2026