पीस पार्टी ने पहुंची किसानों के बीच, भारतीय इंसान पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष और बसपा नेता पीस पार्टी में शामिल
Agra, Uttar Pradesh, India. पीस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुर्जर का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीच में फँस गए हैं। आगे कुंआ पीछे खाई की कहावत सटीक बैठ रही है। अगर कानून वापस लेते हैं तो अडानी और अम्बानी डंडा लेकर खड़े हैं, क्योंकि वो बड़े-बड़े गोदाम बना चुके है। अगर कानून वापस नहीं लेते तो किसान डंडा लेकर दिल्ली की सीमाओं पर बैठा है। सरकार को चाहिए कि किसान की बात सुने क्योंकि पूंजीपतियों से तुम्हारा और तुम्हारे मंत्रियों का चूल्हा जलता है जबकि किसान से पूरे देश का।
गुर्जर ने पीस पार्टी के जिला अध्यक्ष मेघसिंह सोलंकी के नेतृत्व में ग्राम अंगूठी (बिचपुरी, आगरा) में किसान सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में मंदिर से लेकर श्मशान घाट तक सुरक्षित नहीं है। भाजपा ने अवाम को जातिवाद में बांट दिया है। धर्म की अफीम खाने वाले सही रास्ते पर आ जाएं। ब्राह्मणवादी विचारधाराओं ने देश को बर्बाद कर दिया है। मेरा अमन पसंद अवाम से अनुरोध है कि पीस पार्टी से जुड़ें और देश को तरक्की के राह पर ले जाने का कार्य करें। संचालन शमशेर खान एवं शाहिद मुल्लाजी ने संयुक्त रूप से किया। अध्यक्षता भरत सिंह ने की।

किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जगवीर सांगवान ने कहा देश में 70% किसान हैं और देश को किसान चलाता है, अडानी-अम्बानी नहीं। सरकार ने अगर जल्द किसानों की मांगे नहीं मानी तो अभी तो दिल्ली की सीमाएं घेरी है आगे हर शहर, जिला, प्रदेश की सीमाओं पर आंदोलन होगा। कोरोना में किसान ने पूरे देश को अन्न मुहैया कराया जबकि पूरा देश लॉकडाउन में बंद था।
बृज प्रान्त के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जहाँगीर अलवी ने कहा भाजपा सरकार किसान विरोधी ही नहीं बल्कि देश विरोधी है। यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। भाजपा सरकार से पीस पार्टी मांग करती है कि किसानों की शर्त मान कर एमएसपी का कानून बनाये जिससे किसानों का उत्पीड़न न हो सके। किसान आंदोलन को पीस पार्टी गाँव-गाँव ले जाएगी।

इस मौके पर भारतीय इंसान पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इरफान सैफी ने पीस पार्टी की सदस्यता ली। बसपा छोड़ सेवाज़ खान ने पीस पार्टी का दामन थामा। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शिवराज सिंह पवार, प्रदेश महासचिव रईस क़ुरैशी, अलीगढ़ मंडल कोऑर्डिनेटर फारूक मेवाती, अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष डॉ. जुनैद, फ़िरोज़ाबाद कोऑर्डिनेटर एडवोकेट वसीमुद्दीन अंसारी, जिला अध्यक्ष फ़िरोज़ाबाद इमरान मंसूरी, चौधरी रणवीर सिंह, लक्ष्मण सिंह, करण सिंह, कलुआ भाई, मूर्ति जी, राकेश, हाजी अकबर अली, मुबीन शाह, रफ़ीक़ उसमानी, आरिफ मेव, सलीम सैफी, यूनुस उसमानी, इरफान क़ुरैशी, शफ़ीक़ अब्बास, यासीन मुल्ला जी, रहीस अलवी, इरफान गौरी, सलीम खान, आरिफ खान, इरफान क़ुरैशी, अनिल गुप्ता, असलम अब्बास, अजीज भाई, बिलियम मैसी, शाहिल खान, चाँद, शाहिद, उस्मान, ताज मुहम्मद, इमरान, राजू, अरशद, नन्ने खान, खैराती, बनवारीलाल, सहीद खान, सुराज खान, नवाब अली, अलीम खान, कल्लू सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026
- Technological Innovation Behind Shining Crown Slot for Romanian Players - October 11, 2026
- Chat-Moderation-Standards in Cleopatra Slot(s) in Deutschland - October 9, 2026