‘आत्मनिर्भर -एक प्रयास’ संस्था ने एक पहल पाठशाला में बांटी पठन पाठ्य सामग्री
कोरोना के कारण पढ़ाई के नुकसान की भरपाई का जिम्मा शिक्षकों परः नोनिता खुराना
Agra, Uttar Pradesh, India. एक पहल पाठशाला में आत्म निर्भर -एक प्रयास संस्था ने अपनी टीम के साथ गरीब बच्चों को कॉपी, पेंसिल तथा प्रेरक प्रसंग की पुस्तकें वितरित कीं। पुस्तकें देख बच्चों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना के साथ हुई।
आत्मनिर्भर- एक प्रयास के अध्यक्ष राजेश खुराना ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। हम जितना इन्हें शिक्षित करने का सहयोग करेंगे, उतना ही हमारा देश मजबूत होगा। आज के युग में बच्चों को संस्कारित होना बहुत जरूरी है। इसलिए शिक्षा के साथ श्रेष्ठ संस्कार भी देने चाहिए।

संस्था की संस्थापक नोनिता खुराना ने राधे-राधे बोल कर सभी बच्चों का मन मोह लिया। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था गरीब बच्चों को निःशुल्क सामग्री वितरित करती है। बच्चे हमारे देश की धरोहर हैं। हमें इन पर गर्व है। कोरोना की वजह से जो इनकी पढ़ाई का नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई का जिम्मा विद्यालय के सभी शिक्षकों का है।

आरएसएस के विभाग कार्यवाह पंकज खंडेलवाल ने बच्चों को लक्ष्य पर ध्यान देने की शिक्षा दी। बच्चों ने देशभक्ति का गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम में उषा अरोड़ा, मनीष राय, बरखा रॉय, अंकित खंडेलवाल, सपना भांबरी, रोहित कात्याल, किरण तनेजा, सुनील कुमार तनेजा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। संचालन राजकिशोर श्रीवास्तव ने किया ।

- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026