फ़लस्तीन प्रशासन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने युद्ध को अपने लोगों के ख़िलाफ़ ‘जघन्य अपराध’ बताया है. इसराइली सेना के प्रमुख हर्ज़ी हलेवी ने कहा कि हमास के साथ ये संघर्ष ‘अगले कई महीनों तक’ जारी रहेगा.
उधर गाजा के हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के अंदर गाजा में 241 लोगों की मौत हुई है. गाजा में इसराइली सैन्य अभियान अभी भी जारी है.
मध्य गाजा में ज़मीनी सैन्य अभियान की चर्चा के बीच इसराइल का कहना है कि उसने मंगलवार को 100 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया.
गाजा पर इसराइल से सटे इलाकों में ज़ोरदार धमाकों की आवाज़ बुधवार सुबह भी सुनी गई.
फ़लस्तीन के अनुसार वेस्ट बैंक के नूर शम्स शरणार्थी शिविर पर रातभर इसराइल ने ड्रोन हमले किए हैं, जिसमें कम से कम छह फ़लस्तीनियों की मौत हुई है. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इन 24 घंटों में 382 लोग घायल भी हुए हैं.
मंत्रालय के अनुसार पिछले 11 सप्ताह से जारी इस जंग में 20 हज़ार 915 फ़लस्तीनीयों की जान गई है. इनमें से अधिकांश महिलाएं और बच्चे हैं.
-एजेंसी
- लायंस क्लब आकाश ने गौसेवा के लिए अर्पित किया 250 मन भूसा; फाउंड्री नगर की राधा-कृष्ण गौशाला में मासिक सेवा कार्य - November 20, 2026
- सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर में 15वां सरिता ए इंसानियत दो दिवसीय आयोजन 28- 29 नवबंर 2026 को - November 20, 2026
- बल्केश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह: देवोत्थान एकादशी पर उमड़े श्रद्धालु - November 20, 2026