आगरा: हाथों में मेहंदी लगाए और अपनी नई जिंदगी के सपने संजोए के दुल्हन अपने पिया का इंतजार कर रही थी। दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर मैरिज होम पहुंच गया। बारात के स्वागत की सभी परंपराएं निभाई गई। इसके बाद जयमाला का कार्यक्रम होना था लेकिन तभी वर और वधू पक्ष में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्हे को बिना दुल्हन की ही बैरंग घर लौटना पड़ा।
थाना रकाबगंज क्षेत्र के बालूगंज का है। बरेली से लड़की पक्ष शादी के लिए आगरा आया हुआ था। दुल्हन की बड़ी बहन बालूगंज में है और पूरा परिवार उनका यहीं रुका हुआ था। मैरिज होम में शाम को बारात पहुंची, बारात का आदर सत्कार किया गया। बारात की आगमन के बाद जयमाला होनी थी लेकिन इसी बीच लड़का और लड़की पक्ष में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि ना तो जयमाला हुई और ना ही शादी की कोई रस्म अदा हो पाई।
दुल्हन और लड़की पक्ष को मनाने के लिए अगले दिन भी हाई प्रोफाइल ड्रामा चलता रहा लेकिन लड़की पक्ष नहीं माना। उसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस के सामने पूरा मामला रखा गया इसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया। दोनों पक्षों में राजीनामा हुआ और फिर लड़का पक्ष बिना दुल्हन की ही बैरंग घर लौट गया।
मीडिया ने जब लड़का पक्ष से बात करने का प्रयास किया तो वह समाज में बेज्जती के चलते कुछ नहीं बोला लेकिन उसकी आंखों से बहते आंसू सब कुछ कह गए।
- आगरा में रूफ टॉप कैफे में चल रहे अवैध हुक्का बार पर रेड, संचालक हिरासत में - October 6, 2026
- आगरा में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पैतृक आवास पर धार्मिक अनुष्ठान: कांग्रेस के विरोध के बाद वैश्य समाज ने किया सुंदरकांड पाठ और गंगाजल से शुद्धिकरण - October 6, 2026
- आगरा के बाह सीएचसी में हंगामा: हाथ का एक्सरे कराने पहुंची महिला से अस्पताल परिसर में भिड़ा पति, हाथापाई का वीडियो वायरल - October 6, 2026