सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से शुरू हुए विवाद पर अब समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने प्रतिक्रिया दी है.
डिंपल यादव ने कहा, ”शुरू से ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने कहा है कि ये उनके अपने निजी विचार हैं. समाजवादी पार्टी के विचार नहीं हैं. सपा स्वामी प्रसाद मौर्य के विचारों का समर्थन किसी रूप में नहीं करती है.”
एक दिन पहले ही स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था कि हिंदू धर्म एक धोखा है. इससे पहले भी मौर्य कई बार अपने बयानों के कारण विवादों में रहे थे.
एक जनसभा को संबोधित करते हुए मौर्य ने कहा, “हिन्दू धर्म एक धोखा है, वैसे भी 1995 में माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने अपने आदेश में कहा था कि हिन्दू कोई धर्म नहीं, ये लोगों के जीवन जीने की शैली है.”
वो बोलते हैं, ”यही नहीं जो सबसे बड़े धर्म के ठेकेदार बनते हैं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, उन्होंने भी कहा है. एक नहीं दो-दो बार कहा कि हिन्दू नाम का कोई धर्म नहीं है बल्कि लोगों के जीवन जीने की एक कला है.”
उन्होंने कहा, ”देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी कहा कि हिन्दू धर्म, धर्म नहीं है. लेकिन इन लोगों के कहने से किसी की भावना आहत नहीं होती है. अगर स्वामी प्रसाद मौर्य कह देते हैं कि हिन्दू धर्म, धर्म नहीं है बल्कि एक धोखा है और जिसे हम हिन्दू धर्म कहते हैं वो कुछ लोगों के लिए धंधा है. तो पूरे देश में भूचाल मच जाता है.”
इस बयान की आलोचना करते हुए बिहार बीजेपी के नेता सुशील मोदी ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य को लगता है कि हिंदू धर्म को गाली देने से उन्हें पिछड़ों का वोट मिल जाएगा.
-एजेंसी
- ”मोदी सत्ता से हटेंगे तभी सुरक्षित रहेगा देश का लोकतंत्र”: रामलीला मैदान की महारैली से कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का बड़ा बयान - November 1, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर JDU का शंखनाद, वाराणसी के सम्मेलन में निशांत कुमार और संजय झा ने भरी हुंकार - November 1, 2026
- दीपावली से पहले झुनझुना बजाकर सोए जनप्रतिनिधियों को जगाया: यमुना की दुर्दशा पर आगरा में रिवर एक्टिविस्ट्स का अनोखा प्रदर्शन - November 1, 2026