नेपाल के विदेश मंत्री एनपी सऊद ने कहा है कि सरकार को शिकायतें मिली हैं कि रूसी सेना में सेवारत लगभग 100 नेपाली लोग यूक्रेन से चल रहे युद्ध के बीच या तो लापता हो गए हैं या फिर वो घायल हैं.
देश के सरकारी समाचार न्यूज़ एजेंसी आरएसएस को दिए गए इंटरव्यू में विदेश मंत्री सऊद ने कहा कि अनुमान के मुताबिक़ लगभग 200 नेपाली रूस की सेना में कार्यरत हैं.
उन्होंने ये भी कहा कि नेपाल सरकार ने रूसी सरकार के साथ ये मुद्दा उठाया है.
उन्होंने इंटरव्यू में कहा, “रूसी सरकार ने ये जानकारी दी है कि कुछ नेपाली नागरिक रूसी सेना में शामिल हो गए हैं और उनमें से सात मारे गए हैं. इसके अलावा मंत्रालय को शिकायत मिली है कि करीब 100 नेपाली लोग लापता और घायल हैं. मंत्रालय को उनके परिवारों और दोस्तों ने सूचित किया है.”
“हमने काठमांडू स्थित रूसी राजदूत के ज़रिए अपनी चिंताएं रूस तक पहुंचा दी हैं.”
विदेश मंत्री सऊद ने कहा है कि रूसी सेना में कितने नेपाली काम कर रहे हैं इसकी सटीक संख्या का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन एक अनुमान के अनुसार 200 नौजवान जो नौकरी की तलाश में रूस गए थे माना जाता है कि वो अब रूसी सेना में शामिल हो चुके हैं.
-एजेंसी
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026