Agra, Uttar Pradesh, India. कोरोना महामारी में अप्रैल माह दुखदायी रहा। ऑक्सीजन के लिए मारामारी रही। ऑक्सीजन के अभाव में अनेक लोगों ने दम तोड़ दिया। अन्य राज्यों से ऑक्सीजन मंगाने के लिए वायु सेना की मदद लेनी पड़ी। दूसरी ओर आगरा में ही इतनी ऑक्सीजन उत्पादित हो रही है कि बिना किसी उपयोग के वायुमंडल में छोड़ दी जाती है। इस ऑक्सीजन का उपयोग किया जा सकता है।
हम बात कर रहे हैं आगरा में ग्वालियर रोड स्थित हाइड्रोजन फैक्ट्री की। इसका संचालन मौसम विज्ञान विभाग करता है। यह हाइड्रोजन गैस निर्माण करने की प्रमुख इकाई है। महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि यहां हाइड्रोजन गैस का उत्पादन इलेक्ट्रोलायसिस ऑफ वॉटर (ELECTROLYSIS OF WATER) प्रक्रिया द्वारा होता है। इस प्रकार द्वारा उत्पादित ऑक्सीजन गैस 100 प्रतिशत शुद्ध होती है। पानी के विघटन से ऑक्सीजन गैस भी निकलती है। पूर्व में ऑक्सीजन गैस को इकट्ठा कर इसका वाणिज्यिक उपयोग होता था। वर्तमान में लगभग 18,000 क्यूबिक मीटर ऑक्सीजन का उत्पादन प्रतिदिन होता है, जिसे वायुमण्डल में ऐसे ही छोड़ दिया जाता है।
उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के समय भारत सरकार ने ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए हवाई जहाज और रेल का प्रयोग किया। विदेशों से आयात की गई। ऐसे समय में 18,000 क्यूबिक मीटर ऑक्सीजन का वायुमण्डल में बिना किसी उपयोग के छोड़ी जा रही है।
इस संबंध में भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री (संगठन) एवं पूर्व विधायक केशो मेहरा ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया है। उन्होंने मांग की है कि वायुमंडल में छोड़ी जा रही 18,000 क्यूबिक मीटर ऑक्सीजन का एकत्रीकरण कर सिलेंडर भरने में उपयोग किया जाए।
हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/livestorytime/?ref=pages_you_manage
हमारे टेलीग्राम ग्रुप को जॉइन करें
लाइव स्टोरी टाइम का यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://www.youtube.com/channel/UCO1duqT4gk67fE57bWOJD6g
एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
https://www.youtube.com/channel/UCW3P8UTiTUnAg8eEg7q0fMA
- क्यों हुआ भगवान झूलेलाल का अवतार? पढ़िए सिंधी समाज की आस्था और इतिहास की प्रेरक कथा - March 13, 2026
- सिंधी समाज के लिए मिसाल बने चन्द्रप्रकाश सोनी, बिना चंदा लिए होगा आगरा में भव्य झूलेलाल चेटी चंड महोत्सव - March 13, 2026
- Test post title - March 11, 2026