अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति आशीष पटेल की कार का प्रयागराज में आज एक्सीडेंट हो गया। आशीष पटेल के हाथ-पैर में चोटें आई हैं। आशीष पटेल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा प्रयागराज से मिर्जापुर जाते समय हुआ है।
आशीष पटेल अपना दल के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। हादसे का वीडियो सामने आया है। हादसे में आशीष पटेल की कार क्षतिग्रस्त हो गई है।
यूपी के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के काफिले में चल रही कार प्रयागराज के मेजा रोड में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में आपस में काफिला भिड़ा। कार का बंपर क्षतिग्रस्त हो गया और मंत्री आशीष पटेल को हल्की चोटें आई हैं। मेजा रोड के स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद आशीष पटेल को छुट्टी दे दी गई।
मंत्री आशीष पटेल काफिले के साथ मिर्जापुर आ रहे थे। आज उनकी मैरिज इन्वर्सरी भी है। केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भी मिर्जापुर में ही मौजूद हैं। मंत्री आशीष पटेल अपना वैवाहिक वर्षगांठ मनाने के लिए मिर्जापुर जा रहे थे।
- आगरा हौजरी मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी गठित: लगातार चौथी बार राकेश बंसल बने अध्यक्ष, आलोक जैन महामंत्री और रूपेश जुनेजा को मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी - August 17, 2026
- आगरा हौजरी मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी गठित: लगातार चौथी बार राकेश बंसल बने अध्यक्ष, आलोक जैन महामंत्री और रूपेश जुनेजा को मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी - August 17, 2026
- आगरा के प्राचीन सीताराम मंदिर में गूंजा सहस्त्र घट अभिषेक का नाद: नर्मदेश्वर महादेव के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, फूल बंगला श्रृंगार ने मोहा मन - August 17, 2026