लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भाजपा के संकल्प पत्र मोदी की गारंटी पर प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि सात चरणों में होने वाले चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी हुआ है। घोषणा पत्र के स्थान पर भाजपा ने संकल्प पत्र शुरू किया है। 18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी हुआ है।
‘विकसित भारत’ की संकल्पना पर आधारित भाजपा के संकल्प पत्र के संबंध में पत्रकार बंधुओं से वार्ता… https://t.co/mSj357vraZ
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) April 15, 2024
सीएम योगी ने कहा कि संविधान दिवस पर भाजपा का संकल्प पत्र जारी हुआ है। भाजपा की युवा, महिला, गरीब और किसान प्राथमिकता हैं। देश का एंबिशन ही मोदी जी का मिशन है। मोदी की गारंटी पर इस देश को विश्वास है। मोदी की गारंटी जन विश्वास का प्रतीक है।
सीएम योगी ने कहा कि अमृत काल का ये पहला चुनाव हो रहा है जो आत्मनिर्भर भारत के लिए संकल्पित है। मोदी की गारंटी इस देश के हर तबके लिए एक प्रमाण है। पहला चुनाव जिसके परिणाम को लेकर लोग पहले से आश्वस्त हैं।
-एजेंसी
- संसद में काले कपड़ों में विपक्ष का हल्ला बोल: NEET पेपर लीक पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने, सदन स्थगित - July 22, 2026
- जो लोग राम मंदिर चढ़ावा चोरी के घटनाक्रम से जरा भी विचलित नहीं होते, वे किसी भी बात से शर्मिंदा नहीं हो सकते, इलाहाबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी चर्चा में - July 22, 2026
- ’जूता गायब, कपड़े अस्त-व्यस्त’, राहुल गांधी की तस्वीर ने खींचा ध्यान; छात्रों के मुद्दे पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने - July 22, 2026