सोमेश दुबे

खेलो इंडिया गेम्स की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में निर्णय देंगे आगरा के सोमेश दुबे

NATIONAL REGIONAL SPORTS

कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में आगरा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं सोमेश दुबे

Agra (Uttar Pradesh, India). कर्नल ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य रुबीना खानम की सूचना अनुसार खेल मंत्रालय भारत सरकार व भारतीय खेल प्राधिकरण ( SAI) और बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ( BFI) द्वारा खेलो इंडिया गेम्स का आयोजन (पंचकुला) हरियाणा में किया जा रहा है। जिसमें 9 से 13 जून 2022 तक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

जिला बॉक्सिंग संघ को दी जानकारी
इस प्रतियोगिता में सोमेश दुबे को बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) द्वारा निर्णयाक के रूप में नामित किया गया है। विदित हो किसी भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में निर्णायकों की नियुक्ति उसके प्रदेश संघ द्वारा की जाती है। कुछ विशिष्ट निर्णयाक की नियुक्ति भारतीय बॉक्सिंग संघ द्वारा की जाती है। सोमेश दुबे को इसे विशेष वर्ग में नामित किया गया है ये एक बड़ी उपलब्धि है। सोमेश दुबे (प्रभारी, शारीरिक शिक्षा व खेल) के पद पर विद्यालय में कार्यरत हैं। यह सूचना बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ (BFI) द्वारा मेल के माध्यम से जिला बॉक्सिंग संघ को दी गई। उत्तर प्रदेश के बेस्ट बॉक्सिंग रेफरी अवार्ड से सम्मानित सोमेश दुबे कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में आगरा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

इन लोगों ने दी बधाई
सोमेश दुबे की इस उपलब्धि पर बॉक्सिंग संघ के महासचिव राहुल कुमार सिंह, विद्यालय की निर्देशिका दीपिका त्यागी, संस्थापक कर्नल अपूर्व त्यागी ने बधाइयां व उज्जवल भविष्य की कामना की है।