राजकुमार चाहर

फतेहपुर सीकरी से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में कहा, तहसील स्तर पर खुलेगा कार्यालय, 18 अप्रैल को भरेंगे नामांकन

Election POLITICS

राजकुमार चाहर ने किसान का बेटा होने का फर्ज निभायाः विजय बहादुर पाठक

Live Story Time

Agra, Uttar Pradesh, India.  फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र का सुदूर बाह क्षेत्र हो या जगनेर, जनसमस्याओं के समाधान हेतु उन्हें जिला मुख्यालय या आवास आने की दिक्कत से चुनाव बाद निजात मिलेगी। लोकसभा क्षेत्र की जनता के हित में जनपद की प्रत्येक तहसील स्तर पर कार्यालय का संचालन होगा। समयबद्ध तरीके से नियमित रूप से प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जनता की समस्याओं का मौके पर ही निदान सुनिश्चित किया जाएगा। भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद राजकुमार चाहर की इस घोषणा से पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के पीएस गार्डन रोहता में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधानसभा क्षेत्र के सर्वसमाज के जनप्रतिनिधियों और गणमान्यों ने प्रदेश उपाध्यक्ष और सांसद चाहर का स्वागत सम्मान किया।

इस दौरान विजय बहादुर पाठक ने कहा कि फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्रवासियों का सौभाग्य है कि उनके द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि ने पूरे देश के फलक पर अन्नदाता किसानों की समस्याओं को बेहद नजदीक से समझकर सरकार और संगठन में मुखरता से रखा है। किसान का बेटा होने का फर्ज राजकुमार चाहर ने निभाया है। बूथ अध्यक्षों से संवाद करते हुए कहा कि अपने बूथ पर हमें सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी मतदाता, मतदान करने से वंचित नहीं रहने पाए। सुबह उठकर सबसे पहले मतदान इसके बाद जलपान करने के लिए प्रेरित करना होगा।

vijay bahadur pathak
बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करते विजय बहादुर पाठक।

 देश के प्रधानमंत्री मोदी, विश्व के जिस भी देश में जाते हैं, वहां देश का मान बढ़ाते हैं। विश्व के ताकतवर मुल्क पहले भारत को लेकर नाक सिकोड़ते थे, आज वही देश भारत का गुणगान करते थे। कोरोना काल में प्रधानमंत्री मोदी की मेहनत का ही परिणाम था कि पूरे देश को विकट संकट से बाहर निकाला। विश्व के अन्य देशों की भी मानवता के नाते मदद की। हमें अपने देश का सिर गर्व से ऊंचा रखने के लिए फिर एक बार मोदी सरकार बनाना जरूरी है। हम सभी कमल के पुजारी हैं, कमल बेहतर तरीके से खिले, इसका ख्याल रखना होगा।

18 अप्रैल को नामांकन में आकर दें आशीर्वाद: राजकुमार चाहर

बूथ अध्यक्षों के साथ संवाद में राजकुमार चाहर ने कहा कि आज वह जनप्रतिनिधि के पद पर आप लोगों के बीच से आकर ही बने हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार सरकार बनाने हेतु अग्रसर हो रही है। आगामी 18 अप्रैल को नामांकन में आकर हम सभी को एकजुटता दिखानी होगी।

उन्होंने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता बनकर जनहित के लिए कार्य कर रहे हैं। जिन कार्यों को हमने वर्तमान कार्यकाल में शुरू किया है, आगामी कार्यकाल में उनको विस्तार देते हुए अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। संकल्प पत्र में उठाए गए बिंदुओं पर अमल करके हम फतेहपुर सीकरी को देश की विकसित और आदर्श लोकसभा बनाने हेतु अथक परिश्रम करेंगे।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गिरिराज सिंह कुशवाहा, लोकसभा संयोजक हेमेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक कालीचरण सुमन, उपेंद्र सिंह जाटव, अभिनव मौर्या, ब्लॉक प्रमुख उत्तम सिंह काका, राजू प्रधान, सोनू दिवाकर, शिवकुमार प्रमुख, सहदेव शर्मा आदि उपस्थित रहे|

श्रीकृष्ण विग्रह केस की सुनवाई 3 मई को, जामा मस्जिद की सीढ़ियों का GPR सर्वे की अर्जी विचाराधीन, नहीं हाजिर हुआ उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड

Dr. Bhanu Pratap Singh