उत्तर प्रदेश के कानपुर ज़िले के बेकनगंज इलाक़े में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प में अब तक 18 लोगों की गिरफ्तारी हुई है.
प्रशासन का कहना है कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों पर गैंगस्टर और एनएसए एक्ट के तहत कार्रवाई होगी.
कानपुर के कमिश्नर विजय मीणा ने बताया, “अब तक हमने 18 लोगों की गिरफ्तारी की है और कई लोगों की पहचान की गई है और यह प्रक्रिया अभी भी जारी है. इन लोगों पर गैंगस्टर एक्ट और एनएसए एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी. जिन लोगों ने भी माहौल खराब करने का काम किया है उनकी संपत्ति ज़ब्त की जाएगी और कानून के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे.‘’
हालात को देखते हुए हिंसाग्रस्त इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
समाचार एजेंसी एनएनआई से बात करते हुए विजय सिंह मीणा ने कहा कि “हमने सुरक्षाकर्मियों को संक्षिप्त में समझाया कि सब सतर्क और सजग रहकर ड्यूटी करें. हम लोग रूट पर मार्च पेट्रोलिंग भी कर रहे हैं ताकि आम जनता में विश्वास बने. यहां पर्याप्त पुलिस बल तैनात है. कोई भी समस्या नहीं है और हालात काबू में हैं.”
खास बात ये है कि उपद्रवियों ने ये हिंसा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कानपुर में रहते की.
-एजेंसियां
- मैनपुरी में विश्व क्षय रोग दिवस: 91 ग्राम पंचायतें हुईं ‘टीबी मुक्त’, प्रधानों को महात्मा गांधी की प्रतिमा देकर किया सम्मानित - March 24, 2026
- Agra News: लालघड़ी गांव में MSW छात्रों की अनूठी पहल, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत - March 24, 2026
- आगरा नगर निगम: ‘अफ़सरशाही’ बनाम ‘जनप्रतिनिधि’ या रणनीतिक चूक? मेयर और नगर आयुक्त के टकराव की पूरी इनसाइड स्टोरी - March 24, 2026