Agra, Uttar Pradesh, India. थाना न्यू आगरा क्षेत्र की एक युवती घर से 45 हजार नकदी और गहने लेकर फरार हो गई। पीड़ित भाई की शिकायत पर पुलिस ने युवक और उसकी मां व भाई पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस युवती की तलाश कर रही है।
नगला पदी क्षेत्र निवासी युवक ने पुलिस को शिकायत की है की बीती 9 मार्च को उसकी बहन घर से 45 हजार नकदी, सोने की चेन, दो जोड़ी कुंडल, पायल और करधनी लेकर चली गई है।
जानकारी पर पता चला है कि पड़ोसी अरुण नामक युवक अपनी मां रूपवती व भाई राहुल की मदद से बहन को बहलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- खाकी फिर शर्मसार: ताजगंज के सिपाही के साथ लिव-इन में रह रही फैशन डिजाइनर ने की आत्महत्या, शादी से मुकरने पर दी जान, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार - March 13, 2026
- देहतोरा दंगल मेला: हाथरस के हरिकेश पहलवान ने जीता खिताब, राजस्थान के सुनील को दी पटखनी, उमड़ा 25 हजार दर्शकों का सैलाब - March 13, 2026
- आगरा गैस कांड: समाधिया कोल्ड स्टोर की लापरवाही ने घोंटा कुकथरी का दम, प्रशासनिक अमला रात भर रहा तैनात - March 13, 2026