Agra, Uttar Pradesh, India. ताजनगरी आगरा में ऑटो चालकों की मनमानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। ऑटो चालक महिला सवारियों को ड्राइविंग सीट पर बैठने के लिए मजबूर कर रहे हैं। जल्दी गंतव्य तक पहुंचने के लिए महिलाएं मजबूरन छेड़छाड़ का शिकार हो रही हैं। यातायात पुलिस की अनदेखी के चलते ऑटो चालक बेलगाम हो गए हैं।
मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार ऑटो चालक ड्राइविंग सीट के बगल में सवारियों को नहीं बिठा सकते हैं। इसके अलावा यह नियम बनाए गए थे की ऑटो चालक ऑटो के अंदर गाड़ी का नंबर लिखेंगे और वर्दी के साथ गले में आधारकार्ड की कापी लटका कर चलेंगे। इसके विपरीत ऑटो चालक बिना वर्दी के फर्राटे से ऑटो दौड़ा रहे हैं और तीन की जगह आठ सवारियां बिठा रहे हैं।
अब तो उन्होंने हद पार कर दी है। जल्दी गंतव्य तक जाने के लिए ऑटो का इंतजार करने वाली महिलाओं को ड्राइविंग सीट के बगल बिठा कर उनके साथ छेड़छाड़ की जा रही है। एक दो नहीं बल्कि तीन – तीन महिलाओं को ड्राइविंग सीट पर बिठाया जा रहा है।
डीसीपी ट्रैफिक अरुण कुमार ने संबंधित पुलिस कर्मियों को ऑटो चालकों के साथ सख्ती कर इस तरह सवारियां बिठाने से रोकने के निर्देश दिए हैं।↵
- ”सपा एक श्राप है, जब भी सत्ता में आई तबाही ही लाई”: गोंडा में 520 करोड़ की सौगातों के साथ सीएम योगी का तीखा हमला - November 2, 2026
- मटन बनाने से मना किया तो…लखनऊ KGMU धर्मांतरण और यौन शोषण मामला; पीड़िता महिला डॉक्टर के एसटीएफ के सामने खुलासे, 13 साल के उत्पीड़न की दर्दनाक दास्तां - November 2, 2026
- प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम में हंगामा, UGC और आरक्षण पर सवाल पूछने पर युवा को थप्पड़ मारने का आरोप - November 2, 2026