Agra (Uttar Pradesh, India) । आगरा में पति की हत्या के लिए पत्नी ने अपने प्रेमी संग खौफनाक साजिश रची। कहानी पूरी फिल्मी है। पुलिस ने इसका खुलासा किया है। घटना में शामिल पत्नी, उसका यार और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार का कहना है कि खास बात यह है कि इस घटना का खुलासा सिर्फ 36 घंटे के अंदर कर दिया गया है। एक खास बात यह भी है कि हत्या करने वालों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। आइए जानते हैं विस्तार से।
10 जुलाई को सिर कटी लाश मिली थी
10 जुलाई, 2020 को थाना क्षेत्र खेरागढ़ के दूधाधारी पास सड़क के किनारे जंगल में गर्दन कटी हुई अवस्था में एक लाश मिली थी। खेरागढ़ पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। मृतक की जेब से मिले आधार के माध्यम से शिनाख्त शहीद खान पुत्र हबीब खान निवासी 38/65 ईदगाह कटघर थाना रकाबगंज जनपद आगरा हाल निवासी 80/20 रैना नगर नई आबादी धनौली थाना मलपुरा जनपद आगरा के रूप में हुई। वह टेम्पो चलाया करता था।
दो लोग गिरफ्तार
इस घटना के सम्बंध में थाना खेरागढ़ जनपद आगरा पर मु0अ0सं0 80/2020 धारा 302/201/120 बी भा.द.वि. बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने एक टीम बनाई कि घटना का खुलासा किया जाए। इसके बाद पुलिस ने सुरागरसी की। राहुल हुसैन पुत्र शरीफ निवासी रैनानगर नई आबादी धनौली थाना मलपुरा जनपद आगरा व इमरान पुत्र मुन्ना निवासी रैनानगर नई आबादी धनौली थाना मलपुरा जनपद आगरा को उनके घर से गिफ्तार किया।
पति की हत्या के बाद प्रेमी से निकाह की बात कही थी
गिरफ्तार अभियुक्तों से घटना के सम्बंध में गहनता से पूछताछ की गयी। कहानी इस तरह बताई गई- मृतक की पत्नी गजाला का अपने पड़ोस में रहने वाले राहुल हुसैन पुत्र शरीफ निवासी रैना नगर नई आबादी धनौली थाना मलपुरा आगरा से प्रेम संबंध था। दोनों लंबी-लंबी बातें मोबाइल फोन पर करते थे। मृतक शहीद खान के घर में न रहने पर उनके घर आता जाता था। इसी बात पर दोनों में काफी विवाद होता था। घटना के तीन-चार दिन पहले शहीद खान की पत्नी गजाला की बहन तनु की शादी थी। उसके बाद भी दोनों में काफी विवाद हुआ था। शहीद खान अपनी पत्नी से लड़ाई लड़ता था तो पूरी बात उसकी पत्नी गजाला राहुल हुसैन को बताती थी। राहुल हुसैन ने बताया कि वह भी गजाला से काफी प्रेम करता था। गजाला भी उसके साथ प्रेम करती थी। राहुल हुसैन ने मृतक शहीद की पत्नी गजाला से कहा यह रोज-रोज तुम से मारपीट करता है। इसको मार देते हैं तथा तुमसे निकाह कर लेते हैं। तब मृतक शहीद की पत्नी गजाला ने भी कहा कि मैं भी बहुत परेशान हो गई हूं। तुम इसे मार दो, मैं तुम्हारे साथ निकाह कर लूंगी।
इस तरह की हत्या
अभियुक्त राहुल हुसैन ने इमरान पुत्र मुन्ना के साथ शहीद को जान से मारने की योजना बनाई। नौ जुलाई, 2020 को राहुल हुसैन ने अपने घर में रखी नींद की गोलियों को पीसकर कागज में रख लिया। शहीद से नयागांव से सामान लाने के लिए टेम्पो तय कर लिया। कहां शाम चार-पांच बजे के आसपास सब्जी मंडी में मिलने की बात कही। योजना के अनुसार राहुल हुसैन तथा इमरान सब्जी मंडी में पहुंच गए। वहीं पर शहीद भी टेम्पो लेकर आ गया। तीनों लोग टेम्पो लेकर सराय ख्वाजा शाहगंज पहुंचे। राहुल हुसैन ने ₹200 देकर गैस डलवाई। अकोला की तरफ चल दिये। रास्ते में कोल्ड ड्रिंक खरीदा। राहुल हुसैन ने चुपचाप अपने पास रखीं नींद की गोली का पाउडर डाल दिया। पूरी बोतल शहीद खान को पीने के लिए दे दी। शहीद खान ने कोल्ड ड्रिंक पी ली। थोड़ी देर बाद ही टेम्पो चलाते हुए नींद आ गयी और पीछे सीट पर लेट गया। राहुल टेम्पो चलाने लग। इसी दौरान दोनों शातिर अभियुक्तों से शहीद की थाना क्षेत्र खेरागढ़ के जंगल में ले जाकर हत्या कर दी। राहुल की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल व अभियुक्त इमरान की निशानदेही पर मृतक का टेम्पो बरामद किया गया है। मृतक की पत्नी गजाला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार अवस्थी थाना खेरागढ़ जनपद आगरा।
2. व0उ0नि0 विपिन कुमार थाना खेरागढ़ जनपद आगरा।
3. उ0नि0 मोहित कुमार थाना खेरागढ़ जनपद आगरा।
4. हे0कां0 आदेश त्रिपाठी, कां0 प्रशान्त, कां0 राजकुमार, कां0 अजीत कुमार, कां0
करनवीर सिंह, कां0 अरूण कुमार, कां0 विवेक कुमार, कां0 दीपक सर्विलांस टीम
जनपद आगरा।
5. हे0कां0 संतकुमार, हे0कां0 दलवीर सिंह, कां0 विनोद कुमार, कां0 रजनेश कुमार,
कां0 रवीन्द्र सिंह, कां0 मनोज कुमार, कां0 रवि कुमार थाना खेरागढ़ जनपद आगरा।
- Chicken Shoot Game – Vytváření spolehlivosti Krok za krokem na australském trhu - September 13, 2026
- Sankra Casino introduceert een regionale toets toe en past het platform aan voor Hollandse voorkeuren - September 11, 2026
- Casino LuckyWins – Est-il fiable ? Lisez les avis Trustpilot pour le Canada - September 10, 2026