मथुरा। राजस्थान और महाराष्ट्र के बाद अब मथुरा में महामंडलेश्वर धर्मेंद्र गिरी को धमकी भरा कॉल आया जिसमें फोन करने वाले ने खुद को अल कायदा का सदस्य बताया। उसने देश के गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश व असम के मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी दी।
मथुरा वृंदावन के महामंडलेश्वर धर्मेंद्र गिरी को धमकी भरा कॉल आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 3 महीने में महामंडलेश्वर दूसरी बार धमकी मिली है। इस बार फोन करने वाले ने खुद को अल कायदा का सदस्य बताते हुए कहा कि जब तक नुपूर शर्मा को फांसी नहीं मिल जाती है, तब तक उदयपुर जैसी घटना को दोहराने की बात कही।
वृंदावन के लोटस गार्डन कॉलोनी में रहने वाले महामंडलेश्वर धर्मेंद्र गिरी को शनिवार देर शाम ये फोन कॉल आया। कॉल करने वाले शख्स ने गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा को भी बम से उड़ाने की भी धमकी दी।
इस माामले में जैंत पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
-एजेंसी
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026