उत्तर प्रदेश के बरेली में मंगलवार की सुबह हुए एक सड़क हादसे में सात लोगों के मारे जाने की ख़बर है. एएनआई के अनुसार दिल्ली से मरीज़ लेकर पीलीभीत जा रही एक एंबुलेंस डिवाइडर तोड़कर एक मिनी ट्रक में घुस गई. हादसे में मरीज़ की भी मौत हो गई है.
यह घटना फतेहगंज पश्चिमी के दिल्ली बरेली हाइवे पर हुआ है. मरने वाले सभी लोग पीलीभीत के रहने वाले हैं. बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने से एंबुलेंस अपने रास्ते से भटककर डिवाइडर के पार जाकर मिनी ट्रक से भिड़ गई.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर अपना गहरा शोक जताया है.
उन्होंने इस हादसे में मारे गए लोगों की आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताई है.
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं…राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, छात्रों के समर्थन में उठाई तीन प्रमुख मांगें - July 22, 2026
- आगरा से दुबई तक फैला साइबर सिंडिकेट बेनकाब: फर्जी CSC के जरिए 50 करोड़ की ठगी, पुलिस ने दबोचे दो शातिर - July 22, 2026
- पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: पंजाबी सभा आगरा महानगर ने शुरू किया वृहद वृक्षारोपण अभियान, शहर भर में लगाए जाएंगे छायादार व औषधीय पौधे - July 22, 2026