UPSC द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी को समाप्त किए जाने के बाद एक और बड़ी भर्ती के लिए अधिसूचना 25 फरवरी को जारी कर दी गई है। संघ लोक सेवा आयोग ने रोजगार समाचार में एक संक्षिप्त विज्ञापन जारी करते हुए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में इन्फोर्समेंट ऑफिसर (ईओ) व एकाउंट्स ऑफिसर (एओ) एवं 159 असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (एपीएफसी) के कुल 577 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन व चयन प्रक्रिया शुरू किए जाने की घोषणा की है।
आयोग के नोटिस के मुताबिक विज्ञापित 577 पदों के लिए यूपीएससी ईपीएफओं नोटिफिकेशन 2023 को 25 फरवरी को जारी करेगा और इसी के साथ आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, जो कि 17 मार्च तक चलेगी।
कैसे करें आवेदन?
यूपीएससी ईपीएफओ में ईओ/एओ व एपीएफसी के पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आयोग के अप्लीकेशन पोर्टल upsconline.nic.in पर पहले पंजीकरण और फिर पंजीकृत विवरणों के साथ लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना आवेदन सबमिट कर सकेंगे। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भी भुगतान करना होगा। ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने के बाद उम्मीदवारों को इसकी सॉफ्ट कॉपी डाउनलोड करके सेव कर लेनी चाहिए।
भर्ती के लिए योग्यता विवरणों का है का इंतजार
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यूपीएससी ने ईपीएफओ में ईओ/एओ और एपीएफसी पदों पर भर्ती के लिए जारी संक्षिप्त विज्ञापन में योग्यता से सम्बन्धित जानकारी प्रकाशित नहीं की है। ऐसे में उम्मीदवारों को आवेदन के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता के लिए 25 फरवरी तक इंतजार करना होगा। हालांकि, आयोग ने पदों के अनुसार आयु सीमा की जानकारी दी है। एओ/ईओ पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 30 वर्ष और एपीएफसी पदों के लिए 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा, जनसंदेश टाइम्स अखबार के अवॉर्ड आगरा के पदमश्री, शिक्षाविदों को दिया बड़ा काम - September 28, 2025
- NTPC ने शुरू की रिक्त 114 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया - December 14, 2023
- यूपी पुलिस में 62 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की आवेदन प्रक्रिया जनवरी से - December 13, 2023