अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ बढ़ते तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने फिर हथियारों का परीक्षण किया है। उसने पश्चिमी तटवर्ती क्षेत्र से एक सुपर-लार्ज क्रूज मिसाइल वारहेड और एक नई एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल का परीक्षण किया।
संयुक्त राष्ट्र द्वारा किसी भी रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण प्रतिबंधित किए जाने के बावजूद उत्तर कोरिया अपनी सैन्य क्षमता बढ़ाने में जुटा है।
2 फरवरी को भी किया था परीक्षण
उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी केसीएनए के अनुसार, रणनीतिक क्रूज मिसाइल ह्वासल-1 आरए-3 के लिए तैयार वारहेड और प्योलज्जी-1-2 विमान रोधी मिसाइल का परीक्षण किया। उत्तर कोरिया ने इससे पहले दो फरवरी को ऐसे ही परीक्षण किए थे, लेकिन उस समय क्रूज मिसाइल या विमान रोधी मिसाइलों के नाम नहीं बताए गए थे।
केसीएनए ने कहा कि शुक्रवार के परीक्षण उत्तर कोरिया की नियमित सैन्य प्रगति गतिविधियों के तहत थे और आसपास की स्थिति से इसका कोई लेनादेना नहीं है।
-एजेंसी
- आगरा में सर्राफ से ₹10 लाख की लूट: बिचपुरी में दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारी को बदमाशों ने घेरा, सोना और चाबियां लेकर फरार - March 17, 2026
- आगरा में राज्य महिला आयोग अध्यक्ष का बड़ा फैसला: मुस्लिम महिलाओं के लिए बनेगा स्पेशल ऐप, घर बैठे दर्ज होंगी शिकायतें - March 17, 2026
- आगरा का प्राचीन गोकुलपुरा गणगौर मेला 21 मार्च से: भस्मासुर दहन और भव्य शोभायात्रा होगी मुख्य आकर्षण - March 17, 2026